महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले दिन ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को झटका दे दिया।

आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर से लेकर 12 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी गई।

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अनुसार, कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर मिलने लगा है।

इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,691.50 की जगह 2,701 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 2,872.50 रुपये की जगह 2,884 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 रुपये महंगा होकर 2,906 रुपये की जगह 2,916.50 रुपये के स्तर पर आ गया है।

दिल्ली से सटे एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में कमर्शियल गैस सिलेंडर 9.50 रुपये उछल कर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,755 रुपये की जगह 2,764.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

वहीं गाजियाबाद में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर आ गया है।

गैस सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। एलपीजी गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बल्कर ने यात्रियों से...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट