तीन दिन की तेजी के बाद सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। तीन दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 450 रुपये से लेकर 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,860 रुपये से लेकर 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये से लेकर 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 78,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 78,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 78,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 78,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

यनयससी का मेगा आईपीओ जल्द मारेगा मार्केट में एंट्री ये खबर भी पढ़े : यनयससी का मेगा आईपीओ जल्द मारेगा मार्केट में एंट्री

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत