स्काईट्रैक्स अवॉर्ड्स में एयर इंडिया का जलवा, मिले 3 बड़े सम्मान

--मिली 4-स्टार रेटिंग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया देश की सर्वश्रेष्ठ विमानन कंपनी बन गई है। स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 में कंपनी ने तीन बड़े सम्मान हासिल किए हैं।

एयर इंडिया ने 2026 की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद इंडिगो और अकासा एयर का स्थान है।

एयर इंडिया ने शनिवार को ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया कि स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 में हमें तीन बड़े सम्मान मिले हैं, जो हमारे बदलाव की प्रक्रिया में एक और अहम पड़ाव है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 105 करोड़ रुपये का दिलाया रिफंड  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 105 करोड़ रुपये का दिलाया रिफंड

कंपनी को 'भारत की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन' और 'भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन स्टाफ' का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा कंपनी को बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास के लिए स्काईट्रैक्स 4-स्टार एयरलाइन सर्टिफ़िकेशन मिला है। इससे पहले एयर इंडिया की रेटिंग 3-स्टार थी।

कंपनी के मुताबिक इन सम्मानों में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन’ और ‘भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन स्टाफ’ के साथ बिजनेस क्लास और इकॉनमी क्लास के लिए स्काईट्रैक्स 4-स्टार एयरलाइन सर्टिफिकेशन शामिल हैं।

एयरलाइन ने कहा कि हम आगे के काम पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, हम अपने लोगों, उत्पादों, टेक्नोलॉजी और कस्टमर एक्सपीरियंस में निवेश करना आगे जारी रखेंगे, ताकि हम भारतीय दिल वाली एक वर्ल्ड-क्लास ग्लोबल एयरलाइन बना सकें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान