चांदी के भाव में जोरदार तेजी, सोने की कीमतों में मामूली बढ़त

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोना और चांदी: सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। जहां एक तरफ, चांदी की कीमतें एक बार फिर 2.5 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई, वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में आज बहुत ही मामूली बढ़त देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 3500 रुपये की तेजी के साथ 2,50,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर पहुंच गई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 


आज सोने की कीमतों में दर्ज की गई मामूली बढ़ोतरी
चांदी के अलावा, आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 200 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई और ये 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना और चांदी दोनों ही मामूली गिरावट के साथ क्रमशः 4,704 डॉलर और 75.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, बाद में सोना सुधार के साथ 4,710 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त  ये खबर भी पढ़े : डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त

सोमवार को स्थिर रहा सोने का कारोबार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ''सोमवार को सोने का कारोबार स्थिर रहा, बाजारों में मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच कीमतें पिछले सत्र की सीमा के भीतर ही बनी रहीं।'' उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार का रुख सतर्क बना रहा। कूटनीतिक प्रयासों में सीमित प्रगति और नई बातचीत के लिए कोई स्पष्ट समय-सीमा न होने के कारण, कमोडिटी और वित्तीय बाजारों में भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम बना रहा। 

29 अप्रैल को मौद्रिक नीति पर फैसले का ऐलान करेगा फेडरल रिजर्व
मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा, ''अमेरिका-ईरान बातचीत रुकने के कारण हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे तेल की कीमतें बढ़ गईं और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। हालांकि, बाद में सोने में सुधार भी देखने को मिला। ऐसा उन रिपोर्टों के बीच हुआ, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में परमाणु वार्ता को स्थगित करने का सुझाव भी शामिल है।  प्रवीण सिंह ने कहा, ''अमेरिका-ईरान वार्ता के अलावा, 29 अप्रैल को मौद्रिक नीति पर आने वाला फेडरल रिजर्व का फैसला सबसे महत्वपूर्ण है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

उज्जैन में नागपंचमी पर मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, लगातार 24 घंटे होंगे दर्शन

नागपंचमी के अलावा पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रहते हैं
राज्य  मध्य प्रदेश 
उज्जैन में नागपंचमी पर मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, लगातार 24 घंटे होंगे दर्शन

बिना ESIC ई-पहचान कार्ड रुक जाएगा मुफ्त इलाज, UMANG ऐप से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) से जुड़े कर्मचारियों के लिए अस्पताल से मुफ्त इलाज कराने के लिए अपनी...
बिना ESIC ई-पहचान कार्ड रुक जाएगा मुफ्त इलाज, UMANG ऐप से करें डाउनलोड

मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 17 अगस्त 2026: मानसून के आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर...
राष्ट्रीय 
मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

घर पर सेम कैसे उगाएं?

सेम की फली: आजकल शहरों में बाजार से मिलने वाली हरी सब्जियों में केमिकल्स और कीटनाशकों की भरमार देखकर हर...
खेती-बाड़ी 
घर पर सेम कैसे उगाएं?

रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

स्मार्टफोन  : इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया चीन की स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए भारत...
कारोबार 
रियलमी ओप्पो वनप्लस के मोबाइल फोन बनाएगी भारतीय कंपनी

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत