5 दिनों के अंदर दूसरी बार बढ़े दाम,आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: देश की आम जनता के लिए सुबह-सुबह एक बुरी खबर आ रही है। तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बताते चलें कि इससे पहले तेल शुक्रवार, 15 मई को ही कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बीते 5 दिनों में तेल की कीमतों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इन 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 3.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

100 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रही है कच्चे तेल की कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले, तेल कंपनियों को रोजाना 1000-1200 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों को रोजाना हो रहे नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी आई थी। बताते चलें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सप्लाई में बाधा आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने काफी समय तक खुद ही कच्चे तेल की कीमतों पर जारी भारी बढ़ोतरी का भार उठाया। लेकिन, अब तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का भार आम जनता पर भी डालना शुरू कर दिया है।

यनएचएआई  ने 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया टैक्स ये खबर भी पढ़े : यनएचएआई  ने 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया टैक्स

देश के 4 महानगरों में अब किस भाव पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल
आज की इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसमें 0.87 पैसे रुपये की ताजा बढ़ोतरी भी शामिल है। इसके अलावा, डीजल का भाव 0.91 रुपये बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.91 रुपये बढ़कर 107.59 रुपये और डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 94.08 रुपये हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 0.96 रुपये बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.82 रुपये बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 0.86 रुपये बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन योजना: ईसरदा बांध से 105 किमी पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा पानी

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में गुरुवार को रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के मामले में राज्य सरकार ने अपनी योजना बताई...
राजस्थान 
रामगढ़ बांध पुनर्जीवन योजना: ईसरदा बांध से 105 किमी पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा पानी

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राजुल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई