यनएचएआई  ने 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया टैक्स

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

यनएचएआई  :अगर आप पंजाब और हरियाणा के नेशनल हाईवे पर अक्सर सफर करते हैं, तो अब आपकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इन राज्यों के कई प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इसका असर कार चालकों के साथ-साथ बस और ट्रक ऑपरेटरों पर भी पड़ेगा।

यनएचएआई  ने पंजाब और हरियाणा के 8 प्रमुख टोल प्लाजा पर यूजर फीस में संशोधन किया है। इनमें घुलाल, कोट करोर, काला टिब्बा, शेखूपुरा, लहरा बेगा, खुइयां सरवर, कालाझार और पेइंद टोल प्लाजा शामिल हैं। नई दरों के अनुसार कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए ज्यादातर जगहों पर 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं बस और ट्रकों के टोल शुल्क में भी संशोधन किया गया है।

 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत ये खबर भी पढ़े :  घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

इन शहरों के यात्रियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
नई टोल दरों का सबसे ज्यादा असर चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, पटियाला, मौर और संगरूर के बीच रोजाना यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा। निजी वाहन चालकों के अलावा बस संचालकों और मालवाहक ट्रकों की परिचालन लागत भी बढ़ेगी, जिसका असर आगे चलकर परिवहन खर्च पर भी पड़ सकता है।

कुछ प्रमुख टोल प्लाजा की नई दरें
चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना हाईवे के घुलाल टोल प्लाजा पर कार और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 115 रुपये और दोतरफा 170 रुपये कर दिया गया है। वहीं बसों के लिए 390 रुपये और ट्रकों के लिए 580 रुपये शुल्क देना होगा। इसी तरह कोट करोर टोल प्लाजा पर कार का एक तरफ का टोल 50 रुपये और दोतरफा 70 रुपये होगा। बसों के लिए 165 रुपये और ट्रकों के लिए 250 रुपये तय किए गए हैं। शेखूपुरा टोल प्लाजा पर कार का एक तरफ का शुल्क 55 रुपये और दोतरफा 85 रुपये कर दिया गया है।

सफर से पहले नई दरें जरूर चेक करें
अगर आप इन मार्गों पर यात्रा करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले संबंधित टोल प्लाजा की नई दरों की जानकारी जरूर ले लें। नई टोल दरों के लागू होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों के खर्च में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

 देहरादून और कुमाऊं के कई जिलों में यलो अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश...
उत्तराखंड 
 देहरादून और कुमाऊं के कई जिलों में यलो अलर्ट

दुल्हन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस

  दुल्हन का डांस  : सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या वायरल हो जाए, कोई इसका अंदाजा पहले से वायरल...
विचार मित्र 
दुल्हन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस

एसआई पद पर भर्ती के लिए कुल 4,543 उम्मीदवार सफल हुए 

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) की अंतिम परीक्षा 2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार 
एसआई पद पर भर्ती के लिए कुल 4,543 उम्मीदवार सफल हुए 

घर पर सॉफ्ट, जूसी और क्रीमी मलाई चाप बनाना बेहद आसान

क्रीमी मलाई चाप : बरसात के मौसम में अक्सर लोगों का मन कुछ चटपटा और क्रीमी खाने का करता है।...
खाना पकाना 
घर पर सॉफ्ट, जूसी और क्रीमी मलाई चाप बनाना बेहद आसान

उत्तर प्रदेश

नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

कोर्ट के बाहर छूटा बैग, फिरोजाबाद के युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

फिरोजाबाद। ईमानदारी और मानवता की एक सराहनीय मिशाल उस समय देखने को मिली, जब बिहार के खगरिया जिले की निवासी...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के बाहर छूटा बैग, फिरोजाबाद के युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

संसार के कीचड़ से निकलना है  तो गुरु के सानिध्य में जाओ ---पूज्य गुरुवर

फिरोजाबाद,  सुहागनगरी के प्रतिष्ठित छदामी लाल जैन मन्दिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर  ने कहा जिंदगी में...
उत्तर प्रदेश 
संसार के कीचड़ से निकलना है  तो गुरु के सानिध्य में जाओ ---पूज्य गुरुवर

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे