घर पर सॉफ्ट, जूसी और क्रीमी मलाई चाप बनाना बेहद आसान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

क्रीमी मलाई चाप : बरसात के मौसम में अक्सर लोगों का मन कुछ चटपटा और क्रीमी खाने का करता है। लेकिन लोगों को समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। अगर आप भी कुछ क्रीमी और जायकेदार ट्राई करना चाहते हैं तो मलाई चाप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी आसान है। रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी मलाई चाप बनाने के लिए यहां बताई गई रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें क्रीमी मलाई चाप की रेसिपी। 

सामग्री

 एक बार ये ठंडा-ठंडा क्रीमी मैकरोनी सलाद बनाएं  ये खबर भी पढ़े :  एक बार ये ठंडा-ठंडा क्रीमी मैकरोनी सलाद बनाएं 

सोया चाप: 5-6 पीस
दही (हंक कर्ड): ½ कप
फ्रेश क्रीम या मलाई: ½ कप
काजू का पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट: 1 चम्मच
चाट मसाला: 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर: ½ चम्मच
कसूरी मेथी: 1 चम्मच
मक्खन: 2-3 बड़े चम्मच
तेल: तलने के लिए
नमक: स्वादानुसार
बारीक कटा प्याज और शिमला मिर्च: ½ कप
बनाने का तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले सोया चाप को पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। इससे चाप सॉफ्ट हो जाएगी। अब इसे पानी से निकालकर ठंडा करें, इसकी स्टिक को निकालें और मनचाहे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और चाप के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। ध्यान रहे, इन्हें ज्यादा कड़ा नहीं करना है। फ्राई करने से चाप की परतें खुल जाती हैं, जिससे मसाला अंदर तक जाता है।

स्टेप 3
एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही, काजू पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, काली मिर्च, कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच क्रीम मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब फ्राई की हुई चाप को इस मिक्सचर में डालकर अच्छे से मिलाएं और 20-30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4
एक पैन या तवे पर 1 चम्मच मक्खन गर्म करें। मैरिनेट की हुई चाप के टुकड़ों को पैन पर रखें। इन्हें पलट-पलट कर तब तक सेकें जब तक इन पर हल्के ब्राउन ग्रिल मार्क्स न आ जाएं। 

स्टेप 5
अब एक दूसरी कढ़ाई में बचा हुआ मक्खन गर्म करें। इसमें कटी हुई प्याज और शिमला मिर्च डालकर 1 मिनट सौते करें। इसके बाद, बचा हुआ मैरिनेशन का पेस्ट और बची हुई ताजी क्रीम कढ़ाई में डालें। धीमी आंच पर इसे 2 मिनट पकाएं। अब इसमें रोस्ट की हुई चाप डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। आप क्रीमी मलाई चाप बनकर तैयार है। पराठे के साथ इसका आनंद उठाएं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

*सपा सांसद के बयान पर प्रतापगढ़ में सियासी संग्राम*

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के एक बयान को लेकर जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा...
*सपा सांसद के बयान पर प्रतापगढ़ में सियासी संग्राम*

औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में बुधवार देर शाम जमीनी विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट

काठमांडू। नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने कतर के अमीर (राजा) शेख तमीम बिन हमद अल थानी से दोहा...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट

नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर

काठमांडू। नेपाल की प्रदेश राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नेपाली कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर

भारत का सुनहरा दांव! अमन सहरावत ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026 में जीता गोल्ड

बुडापेस्ट। भारत के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और अंडर-23 एशियाई चैंपियन अमन सहरावत ने बुधवार को बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026...
राष्ट्रीय  खेल 
भारत का सुनहरा दांव! अमन सहरावत ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026 में जीता गोल्ड

उत्तर प्रदेश

औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में बुधवार देर शाम जमीनी विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ललितपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को घटना दर्ज होने...
उत्तर प्रदेश 
24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

कोर्ट के बाहर छूटा बैग, फिरोजाबाद के युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

फिरोजाबाद। ईमानदारी और मानवता की एक सराहनीय मिशाल उस समय देखने को मिली, जब बिहार के खगरिया जिले की निवासी...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के बाहर छूटा बैग, फिरोजाबाद के युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल