नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

झुुलसे लाेगाें काे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा। इस दाैरान करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए, जबकि एक स्कूटी में आग लग गई। झुुलसे लाेगाें काे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी भी आग लग गई ।

फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट ये खबर भी पढ़े : फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट

झुलसे लाेगाें की पहचान निधि (15), प्रिया (17), मुकेश राम (38), पवित्र (41) और रवि चौधरी के रूप में हुई है। इनमें रवि चौधरी गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि अन्य चार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार गिरते ही तेज चिंगारी निकली और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी।

घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समय पर बिजली लाइनों का रख-रखाव नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र की सभी हाईटेंशन लाइनों की जांच कराने की मांग की।

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही बिजली विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'फेथ कॉन्क्लेव 2026'...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

*सपा सांसद के बयान पर प्रतापगढ़ में सियासी संग्राम*

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के एक बयान को लेकर जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा...
*सपा सांसद के बयान पर प्रतापगढ़ में सियासी संग्राम*

औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में बुधवार देर शाम जमीनी विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट

काठमांडू। नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने कतर के अमीर (राजा) शेख तमीम बिन हमद अल थानी से दोहा...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट

नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर

काठमांडू। नेपाल की प्रदेश राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नेपाली कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'फेथ कॉन्क्लेव 2026'...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में बुधवार देर शाम जमीनी विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ललितपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को घटना दर्ज होने...
उत्तर प्रदेश 
24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग