बहराइच: संजय सेतु पूरी तरह बंद, प्लाटून पुल से छोटे वाहनों और एंबुलेंस का आवागमन शुरू

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

IMG_20260416_132425

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की लाइफलाइन माने जाने वाले संजय सेतु को गुरुवार दोपहर 12 बजे से आगामी दो माह के लिए सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, पुल की जर्जर हालत को देखते हुए इसके जीर्णोद्धार का कार्य 'युद्ध स्तर' पर प्रारंभ कर दिया गया है।पुल बंदी की प्रक्रिया के दौरान मौके पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।  मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य सहित अन्यलोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता अजीत कुमार, अवर अभियंता एस के राव, राजेश कुमार, आलोक यादव ट्रैफिक पुलिस क्षेत्राधिकारी राज सिंह, पीटीओ अवध राज गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी के श्रीवास्तव घाघरा घाट चौकी इंचार्ज दिनेश कुशवाहा और अन्य संबंधित विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ​आम जनता को बड़ी राहत देते हुए प्रशासन ने पास ही बने प्लाटून पुल से आवागमन शुरू करवा दिया है। वर्तमान में इस वैकल्पिक मार्ग से ​स्कूली बसें और वैन ​,एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाएं, ​दोपहिया और चारपहिया (छोटे यात्री वाहन) का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने अपील की है कि लोग धैर्य बनाए रखें और वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य ने जानकारी दी कि मरम्मत का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ​"गुरुवार दोपहर से पुल को बंद कर दिया गया है, लेकिन जिलाधिकारी के विशेष आदेशानुसार पेट्रोलियम ईंधन को शहर की तरफ ला रहे कुछ वाहन जो रास्ते में है उन्हें कुछ घंटे में ही पुल से निकलने की अनुमति दी गई है ताकि शहर में आपूर्ति प्रभावित न हो। शुक्रवार सुबह से पुल के ऊपरी हिस्सों पर भी मशीनरी के साथ बड़े पैमाने पर काम शुरू हो जाएगा।"

बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा गेट से लेकर केंद्र तक चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान ये खबर भी पढ़े : बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा गेट से लेकर केंद्र तक चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान

वैकल्पिक मार्गों से होगा भारी वाहनों का संचालन, 16 जून तक चलेगा मरम्मत कार्य

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा घाट पर स्थित संजय सेतु को गुरुवार दोपहर 12 बजे से बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते पुल को आगामी 16 जून 2026 तक भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मरम्मत कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा विस्तृत डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।भारी वाहनों के लिए यह रहेगा डायवर्जन रूट: यातायात व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने निम्नलिखित मार्ग निर्धारित किए हैं:

बहराइच से लखनऊ: घाघरा घाट से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से डायवर्ट कर चहलारी घाट और रेऊसा होते हुए भेजा जाएगा।

यादवपुर लिंक मार्ग: टिकोरा मोड़ से डायवर्ट होने वाले वाहनों को यादवपुर मोड़ से सीधे चहलारी घाट की ओर रवाना किया जाएगा।

पयागपुर व हुजूरपुर से आने वाले वाहन: इन वाहनों को कैसरगंज तिराहे से डायवर्ट कर टिकोरा मोड़ के रास्ते चहलारी घाट भेजा जाएगा।

गोण्डा/ करनैलगंज की ओर से आने वाले वाहन: समस्त भारी वाहनों को जरवल तिराहा से डायवर्ट कर टिकोरा मोड़ की तरफ भेजा जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप