कहीं आपका पावरबैंक न बन जाए आग का गोला

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के लिए पावरबैंक एक इमरजेंसी चार्जर के तौर पर काम करता है। आप कहीं ट्रैवल कर रहे हों या फिर किसी ऐसी जगह पर हों, जहां बिजली की समस्या हो तो अपने फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावरबैंक की जरूरत होती है। पावरबैंक हो या फिर अन्य कोई भी चार्जेबल डिवाइस उनमें आग लगने या ब्लास्ट होने का भी खतरा रहता है। यही कारण है कि इन्हें यूज करते समय या फिर चार्ज में लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पावरबैंक बन सकता है 'आग का गोला'
पिछले दिनों अमेरिका के ओकलाहोमा शहर के एक घर में पावरबैंक की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है। पावरबैंक में मौजूद लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी इसकी बड़ी वजह है। यह बैटरी आपके इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के लिए जितनी उपयोगी होती हैं, उतनी ही यह खतरनाक भी होती है। ये बैटरी लंबे समय तक इलेक्ट्रिसिटी एनर्जी को स्टोर कर सकती हैं, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल में रिएक्शन होते ही ये आग पकड़ सकती हैं और ब्लास्ट भी हो जाती हैं। 

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन ये खबर भी पढ़े : Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

अमेरिकी की घटना में भी यही बात सामने आई है। दरअसल, घर में मौजूद कुत्ते ने पावरबैंक को चबा लिया था, जिसकी वजह से उसमें से चिंगारी निकली और घर में आग लग गया। इसके अलावा स्मार्टफोन में आग लगने की कई घटनाएं भारत में भी सामने आई हैं, जिनमें फोन चार्ज में लगे रहने या फिर अन्य किसी वजह से हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
पावरबैंक को चार्ज करते समय यह ध्यान रखना चाहिए की उसकी चार्जिंग कैपेसिटी कितनी है? चार्जिंग कैपेसिटी के हिसाब से ही आप पावरबैंक के लिए चार्जिंग अडेप्टर का चुनाव करें। आम तौर पर पावरबैंक को चार्ज करने के लिए स्टैंडर्ड 10W से लेकर 22.5W तक के चार्जर की जरूरत होती है। हालांकि, कुछ पावरबैंक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। ऐसे में वे फास्ट चार्जर से चार्ज किए जा सकते हैं।

पावरबैंक चार्ज में लगाने के कुछ देर बाद यह चेक करना चाहिए कि कहीं वह गरम तो नहीं हो रहा है। अगर, आपको ऐसा लगे तो तुरंत पावरबैंक को चार्जिंग से हटा देना चाहिए। ओवरहीटिंग की वजह से इसमें आग लग सकती है।

पावरबैंक से फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करने या फिर पावरबैंक को चार्ज करने से पहले दिए गए पोर्ट्स को चेक करना चाहिए। आम तौर पर बरसात के मौसम में इनमें नमी रहती है, जिसकी वजह से शॉर्ट-सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको पावरबैंक के पोर्ट्स को किसी सूखे कपड़े से साफ करना चाहिए। इसके बाद ही आप इसे या अन्य किसी डिवाइस को चार्ज करें।

पावरबैंक में मौजूद लिथियम आयन बैटरी अत्यंत ही ज्वलनशील और विस्फोटक होती है। ऐसे में इसे किसी ऐसी जगह पर न रखें जहां यह गर्म हो सके।

यह भी ध्यान रखें की पावरबैंक ऊंचाई से न गिरे। गिरने से भी इनमें ब्लास्ट हो सकता है। इसके अलावा पावरबैंक अगर पुराना है तो इसकी बैटरी को रिप्लेस करा दें। लिथियम आयन बैटरी ज्यादा पुरानी होने के बाद खतरनाक साबित हो सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 242 और निफ्टी 70 अंक टूटा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 242 और निफ्टी 70 अंक टूटा

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...