पारिवारिक पेंशन को नगर आयुक्त से मिली मंजूरी
By Harshit
On
लखनऊ। आश्रित तलाकशुदा, विधवा एवं अविवाहित पुत्रीयो को आजीवन पारिवारिक पेंशन प्रदान किये जाने को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष द्वारा किये गये अथक प्रयास लगातार कई वर्षो से किये जा रहे थे। जिसके फलस्वरूप आजीवन पारिवारिक पेंशन प्रदान किये जाने की सहमति नगर आयुक्त से मिली मंजूरी के बाद आश्रितों में खुशी की लहर दौड गई।
नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने आश्रित तलाकशुदा, विधवा एवं अविवाहित पुत्रीयो को आजीवन पारिवारिक पेंशन प्रदान किये जाने को लेकर प़त्रों के माध्यम से कईबार महापौर,नगर आयुक्त सहित शासन को इस मुददे से अवगत कराते हुए कर्मचारियों पर आश्रित लोगो को पारिवारिक पेंशन प्रदान करने की माांग की थी।
जिसके फलस्वरूप 10 मई को नगर निगम प्रशासन ने समस्त कर्मचारियों को आजीवन पारिवारिक पेंशन प्रदान किये जाने की अनुमति प्रदान कर दी। अनुमति मिलने पर समस्त कर्मचारियों ने नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा और नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद किया।
Tags: lucknow