व्यापारियों ने कौशल किशोर के नामांकन जुलूस का स्वागत किया
By Harshit
On
व्यापारियों ने लखनऊ महानगर के भाजपा प्रत्याशी मा0 राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री-भारत सरकार) एवं मोहनलाल गंज के प्रत्याशी मा0 कौशल किशोर के नामांकन जुलूस का स्वागत किया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के तत्वावधान में प्रदेश युवा महामंत्री योगेन्द्र सिंह, चेयरमैन सुमेर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, एवं आशीष अग्रवाल, प्रशांत वर्मा, श्याम मिश्रा, संजय जायसवाल, अजय गुप्ता मंगलेश मिश्रा की अगुवाई में व्यापारियों ने लखनऊ महानगर के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह( रक्षा मंत्री भारत सरकार) एवं मोहनलालगंज लोकसभा सीट के प्रत्याशी कौशल किशोर( सांसद) के नामांकन जुलूस का प्लाजा मार्ग हजरतगंज में फूलों की वर्षा करके जोरदार नारे की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चहती प्रतियोगी परीक्षाओं के 10 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं लगता है इस सरकार में ही लीकेज है: अखिलेश यादव
16 May 2024 21:24:43
कौशाम्बी जिले के सिराथू विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर गांव में प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन में...