भाजपा उम्मीदवार 22 अप्रैल से दाखिल करेंगे नामांकन पर्चा
By Mahi Khan
On
रांची। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार 22 अप्रैल से नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार गीता कोड़ा, 23 अप्रैल को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, 24 अप्रैल को लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार समीर उरांव और पलामू लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार बीडी राम अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों में सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) शामिल हैं। झारखंड में चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे।
Tags:
About The Author
Latest News
अंटार्कटिका में झुलस रहे जीव..
03 May 2024 06:26:51
अंटार्कटिका: एक नए अध्ययन में पाया गया है कि अंटार्कटिका में रहने वाले सील और पेंगुइन ओजोन परत में छेद...