कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी को बचाने का प्रयास हुआ: कांग्रेस

मोदी शासनकाल में नारी पूजी नहीं गई बल्कि प्रताड़ित की गई: डॉ. सुधा

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी को बचाने का प्रयास हुआ: कांग्रेस

  • महिला अपराधों पर स्मृति ईरानी की चुप्पी असंवेदनशील: प्रियंका गुप्ता
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, डॉ. सुधा मिश्रा व प्रदेश सचिव, वॉर रूम सदस्य अनामिका यादव संयुक्त रूप से चुनावी मुद्दों को लेकर पत्रकारों से सीधे रूबरू हुईं जिसका संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने किया। डॉ. सुधा ने कहा कि हमारे यहां जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां देवताओं का वास होता है। मगर मोदी सरकार के 10 सालों में नारी पूजी नहीं गई बल्कि प्रताड़ित की गई।
 
हाथरस, उन्नाव, मणिपुर, देहरादून हो या आज का कर्नाटक बात साफ हो चुकी है। कहा कि कर्नाटक में हुए सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को बचाने का प्रयास जिस तरह भाजपा कर रही है वह बहुत शर्मनाक है। यह जानते हुए कि रेवन्ना महिलाओं का शोषण कर रहे हैं भाजपा ने कुछ सीटें जीतने की खातिर ना सिर्फ उनकी पार्टी से एलायंस किया बल्कि प्रधानमंत्री ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट भी मांगे।
 
प्रियंका गुप्ता ने कहा कि सोनभद्र जिले की एक स्थानीय अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा सुनाई है, इसके बावजूद भाजपा ने यह जानते हुए रामदुलार गोंड बलात्कार के आरोपी हैं उन्हें टिकट दिया। कहा कि बढ़ते महिला अपराधों पर महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी महिलाओं के प्रति अपराधों पर उनकी उदासीनता और असंवेदनशीलता दर्शाती है।
 
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 2017 में नाबालिग से बलात्कार और डराने-धमकाने के मामले में दोषी पाया गया था। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपी कुणाल पाण्डेय, सक्षम और आनंद भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी हैं। अनामिका यादव ने कहा कि एनसीआरबी की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में उत्तर प्रदेश 65743 मुकदमों से साथ सबसे ऊपर है।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

सड़क हादसे में परिवार की महिला और दो बच्चों की मौत, तीन घायल सड़क हादसे में परिवार की महिला और दो बच्चों की मौत, तीन घायल
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार की देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला और दो बच्चों...
पुलिस ने 19,784 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की
पद मार्च कर जिनिअ संग अधिकारियों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए बांटे आमंत्रण पत्र                                             
पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीआई के दाखिलों को लेकर बीएसए का किया घेराव : पवन शर्मा
हाई कोर्ट ने समय मांगने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाया एक हजार रुपये का जुर्माना
जमशेदपुर में 19 को प्रस्तावित जनसभा के लिए पुलिस मुख्यालय से 1651 अतिरिक्त जवानों की तैनाती
सभी रेल कर्मी 25 मई को करें वोट : डीआरएम