डीएम की अध्यक्षता में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन हुआ संपन्न

डीएम की अध्यक्षता में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन हुआ संपन्न

IMG-20240501-WA0035 महराजगंज, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज एनआईसी सभागार में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ।

           ईवीएम प्रभारी और अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन और सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य आज एनआईसी सभागार पूरा हुआ। रैंडमाइजेशन में कुल 2084 बूथों के सापेक्ष 120% बीयू  और सीयू का तथा 130% वीवीपैट का रैंडमाइजेशन किया गया। प्रथम रैंडमाइजेशन में मशीनों का आवंटन विधानसभावार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पारदर्शी तरीके से किया गया। स्वयं जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों को रैंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
          जिलाधिकारी ने रेंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार आवंटित मशीनों की प्रमाणित सूची सम्पूर्ण विवरण के साथ राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पूर्णतः पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार संपन्न हो। प्रत्येक प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही राजनीतिक दलों को भी विश्वास में लेकर सभी प्रक्रियाओं को संपन्न कराएं।
            रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित सभी एआरओ और एनआईसी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Latest News

पुरानी माइंस में दिखा लेपर्ड, कुत्ते-बछड़े का शिकार किया पुरानी माइंस में दिखा लेपर्ड, कुत्ते-बछड़े का शिकार किया
पाली। पाली के फुलाद क्षेत्र स्थित एक पुरानी माइंस में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया है। लोगों की सूचना पर...
सडक़ पार कर रहे श्रमिक को वाहन ने लिया चपेट में, मौत
छह माह बीत जाने के बाद भी नियुकित नहीं, अवमानना नोटिस जारी, अगली सुनवाई 26 जुलाई को
जालोर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक, नहीं तोड़े जाएंगे घर
प्रतिबंधित पालीथिन से शहर की नालियां हो रही जाम
मुख्यमंत्री साय आज ओडिशा दौरे पर, चुनावी जनसभा में होंगे शामिल
परिवारवाद, भ्रष्टाचार व लालफीताशाही से मुक्ति दिलाने का है यह चुनाव: भूपेंद्र सवन्नी