तेज हवाओं के साथ बारिश ने मचायी तबाही, कई जगहों पर पेड़ गिरे

तेज हवाओं के साथ बारिश ने मचायी तबाही, कई जगहों पर पेड़ गिरे

रांची। राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज दोपहर बाद अचानक बदल गया और बारिश होने लगी। राज्य के के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बिजली कड़की. तेज हवाओं की वजह से राजधानी की सड़कों पर कई पेड़ गिर गये। बारिश शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रांची में बिजली गुल हो गयी। दिन में ही मौसम का मिजाज बदल गया था। करीब तीन बजे घुप अंधेरा छा गया।तेज हवाएं चलने लगीं, बिजली चमकने लगी। इसके साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जगहों पर राज्य में 21 मार्च तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। 19 मार्च को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 से 24 मार्च तक मौसम मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी हिस्से में इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंग। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा होगी जबकि इन हिस्सों में थंडरिंग भी होगी। केंद्र के अनुसार गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम में तेज बारिश की और थंडरिंग को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। इसके साथ 20 मार्च तक राज्य के उत्तरी पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होगी। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पूर्वी हिस्से में धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश की संभावना है।

आने वाले 21 मार्च तक राज्य के मौसम में बारिश और थंडरिंग का असर देखा जायेगा। मौसम विभाग की ओर से 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी हिस्से में इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा होगी जबकि इन हिस्सों में थंडरिंग भी होगी। केंद्र के अनुसार गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम मे तेज बारिश की और थंडरिंग को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। इसके साथ 20 मार्च तक राज्य के उत्तरी पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होगी। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पूर्वी हिस्से में धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश की संभावना है।

Tags:

About The Author

Latest News

मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के...
स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा
ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 31सौ रुपये में धान - विष्णु देव साय
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुफ्त में राशन देंगे लेकिन जब सत्ता में थे तो यही लोग माफिया के सागिर्द बनकर गरीबों का हक हड़प लेते थे: योगी
भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चहती प्रतियोगी परीक्षाओं के 10 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं लगता है इस सरकार में ही लीकेज है: अखिलेश यादव
आरएमएल में अनियंत्रित रक्तचाप के विरुद्ध जागरूकता अभियान
क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया