14 को झारखंड पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल
By Mahi Khan
On
रांची (झारखंड)। कांग्रस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के गढ़वा एवं पलामू जिले में जारी रहेगी लेकिन इसमें राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को कहा कि कतिपय कारणों से राहुल गांधी यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर अखिल भारतीय एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहेंगे। शांति ने पलामू एवं गढ़वा जिले के कांग्रेस नेताओं ,कार्यकर्ताओ एवं आम जनता से न्याय यात्रा मे भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 13:50:09
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को को कमरे के अन्दर एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची...
टिप्पणियां