नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती
By Bihar
On
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। बरौनी रिफाइनरी की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बेगूसराय में राजमार्ग-31 स्थित ‘सुभाष पार्क’ में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा, सत्य प्रकाश, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफ़ाइनरी, डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), आशीष आनंद, उप महाप्रबंधक (ईएमएस) एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बेगूसराय के गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर सत्य प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन के पराक्रमी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व के द्वारा आज़ादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जी के साथ मिलकर वर्षों के ब्रिटिश शासन को समाप्त कर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसकी जानकारी रवि भूषण कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक (कॉर्पोरेट संचार), बरौनी रिफाइनरी ने दी।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 13:45:19
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में बुधवार सुबह एक तालाब से चार बच्चों...
टिप्पणियां