हिट एंड रन कानून का बहुत बुरा असर

बलरामपुर- हिट एंड रन कानून के विरोध में पिछले दो दिनों से जारी ड्राइवरों की हड़ताल का असर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण क्षेत्र में सब्जी, फल, किराना समेत अन्य सामग्री शहर में नहीं आ पा रही है। इसके कारण जरूरत की सामग्रियों को कम पड़ने का अंदेशा दिखाई देने लगा है। दो दिन से जारी हड़ताल की वजह से सब्जी,फल व खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और दाम बढ़ने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट हड़ताल का असर क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। सब्जी मंडी में प्याज 25 से 40, हरा मटर 25 से 50, आलू 10 से 20 ,टमाटर 25 से 40 सहित रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं में भारी उछाल देखने को मिला है।
 
ड्राइवरों के हड़ताल के कारण फलों के दाम में भी भारी वृद्धि हुई है। हड़ताल के कारण सब्जी, तेल, शक्कर सहित अन्य का परिवहन नहीं हो पा रहा है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। हड़ताल लंबी चली तो क्षेत्र में शक्कर, आटा, मैदा समेत अन्य सामग्री की दिक्कत हो सकती है। यहां के कुछ समर्थक भी विरोध प्रदर्शन कर वाहन चालकों से समर्थन मांग रहे हैं। इधर शहर में घरेलू सिलेंडर ट्रांसपोर्ट के जरिए ही आते हैं। ऐसे में एक-दो दिन हड़ताल और चली तो सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से किल्लत भी हो सकती है। सीमेंट, संगमरमर, कोटा स्टोन, सरिया अन्य निर्माण सामग्री ट्रांसपोर्ट से आती है।किराना सामग्री में शक्कर, दाल, तेल की सप्लाई बाहर से होती है। अभी व्यापारियों ने चार-पांच दिन का स्टाक कर रखा है। हड़ताल लंबी चली तो  किल्लत आ सकती है। आंदोलन से वाहन मालिकों को भी काफी नुकसान हो रहा है।
Tags: Balrampur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
    * बैठक करे डीएम एसपी व अन्य आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक  सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर तस्कीन अहमद ने कहा-हमने दबाव में आकर गलत फैसले लिए
विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह
भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन