एक एकड़ में भिंडी उगाने पर कितना मुनाफा होगा? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भिंडी की खेती : खेती में कम लागत लगाकर तगड़ा मुनाफा कमाने का सपना हर किसान देखता है. और सब्जी की खेती इसमें हमेशा आगे रहती है. अगर आप भी पारंपरिक फसलों से हटकर कुछ ऐसा उगाना चाहते हैं जो कम समय में भारी रिटर्न दे तो भिंडी की खेती आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. बाजार में भिंडी की मांग पूरे साल बनी रहती है. जिससे किसानों को इसके दाम भी हमेशा शानदार मिलते हैं.  

अगर सही प्लानिंग और बढ़िया क्वालिटी के बीजों को लगाया जाए तो किसान एक एकड़ जमीन से लाखों रुपये का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं. तो जान लीजिए कि एक एकड़ में भिंडी की खेती करके कैसे बंपर पैदावार ली जा सकती है और इससे कुल कितना फायदा मिलता है. इस नकदी फसल की खेती से कम समय में बंपर आमदनी हासिल करने के लिए किसानों को कुछ बातों को समझना बेहद जरूरी हो जाता है. 

गमले में नींबू की खेती कैसे शुरू की जाए? ये खबर भी पढ़े : गमले में नींबू की खेती कैसे शुरू की जाए?

मिट्टी की तैयारी और बुआई का सही तरीका
भिंडी की खेती के लिए सबसे पहले खेत की उपजाऊ क्षमता और उसकी सही जुताई पर खास ध्यान देना होता है.  भिंडी की फसल के लिए बढ़िया जल निकास वाली दोमट और भुरभुरी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. जिसका पीएच मान 7.0 से 7.8 के बीच होना चाहिए. खेत की तैयारी के वक्त मिट्टी की दो से तीन बार अच्छी तरह जुताई करके पाटा लगा लेना चाहिए जिससे जमीन एकदम समतल और भुरभुरी हो जाए. 

इसकी बुआई फरवरी से मार्च के आखिरी सप्ताह तक गर्मी के मौसम के लिए की जाती है. जबकि बरसात के मौसम में इसकी बुआई जून से जुलाई के दौरान होती है. बीज हमेशा प्रमाणित और उन्नत किस्म के ही चुनें तथा कतार से कतार की दूरी लगभग 40 से 45 सेंटीमीटर रखनी चाहिए जिससे पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. सही दूरी पर बीज लगाने से पौधों का विकास बेहतरीन तरीके से होता है और पैदावार बढ़ती है.

यह किस्में दिलाती है अच्छी पैदावार
खेती से अच्छी पैदावार तभी मिलती है जब पौधों को समय पर सही पोषक तत्व और पानी मिले. भिंडी की पाॅपुलर और उन्नत किस्मों में यह किस्में शामिल हैं. 

पूसा ए-4
परभनी क्रांति
पंजाब-7
अर्का अभय 
वर्षा उपहार 
एक एकड़ में लागत
अब बात करते हैं सबसे जरूरी हिस्से यानी एक एकड़ में आने वाली कुल लागत की जो हर किसान के लिए जानना बहुत जरूरी है. अगर आप एक एकड़ जमीन पर की खेती करते हैं, तो कुल लागत लगभग 30000 से 45000 रुपये के बीच आती है. 

इस अनुमानित लागत में अच्छी क्वालिटी वाले प्रमाणित बीजों का खर्च, खेत की जुताई और पाटा लगवाने का खर्च, गोबर की सड़ी हुई खाद और केमिकल फर्टिलाइजर जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश की खरीद शामिल होती है. 

एक एकड़ में भिंडी उगाने पर कितना मुनाफा होगा? जानें डिटेल्स

इसके अलावा फसल की नियमित सिंचाई, खरपतवार रोकने के लिए निराई-गुड़ाई, और कीट और रोगों से बचाने के लिए जरूरी दवाओं का खर्च भी इसी में जोड़ा जाता है. अगर आप मजदूरी का खर्च भी जोड़ लें तो यह कुल रकम आपको फसल लगाने के समय करना पड़ता है. जो कुल मुनाफे के मुकाबले काफी कम साबित होता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब

कितना हो सकता है कुल मुनाफा
मुनाफे की बात करें तो भिंडी की खेती किसानों को अच्छे पैसे दे जाती है. अगर किसान वैज्ञानिक तरीकों से उन्नत किस्मों की खेती करते हैं. तो एक एकड़ जमीन से लगभग 5 लाख रुपये तक की कुल इनकम आसानी से हो जाती है. इसमें कुल लागत जैसे बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी को अगर निकाल भी दिया जाए. 


एक एकड़ में भिंडी उगाने पर कितना मुनाफा होगा? जानें डिटेल्स

तो किसान को कम से कम साढ़े तीन लाख रुपये तक की बचत हाथ लगती है.  भिंडी की तुड़ाई बुआई के करीब 50 से 60 दिन बाद शुरू हो जाती है और यह कई हफ्तों तक लगातार चलती है. जिससे किसानों की जेब में रेगुलर पैसे आते रहते हैं. 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान