गमले में नींबू की खेती कैसे शुरू की जाए?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नींबू की खेती :आसमान छूते नींबू के दामों से परेशान हैं तो फिर अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं है. घर की बालकनी या छत पर गमले में उगाएं ताजे नींबू और बचाएं पैसे. जान लीजिए इसका क्या है आसान तरीका?
आजकल मार्केट में सब्जियों और फलों के दाम आसमान छू रहे हैं. इनमें नींबू भी शामिल हो रहा है. अगर आप भी महंगे नींबू खरीद-खरीद कर परेशान हो चुके हैं. तो अब वक्त आ गया है कि अपने घर की छत पर ही गमले में इसकी खेती शुरू की जाए. यह तरीका न सिर्फ आपके पैसे बचाएगा. बल्कि आपको एकदम फ्रेश और केमिकल-फ्री नींबू भी देगा.

अपने घर पर नींबू का पौधा लगाना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग सोचते हैं. इसके लिए आपको किसी बड़े खेत की जरूरत बिल्कुल नहीं है. बस आपके घर में धूप वाली जगह होनी चाहिए. जैसे कि कोई खिड़की, बालकनी या फिर छत का खुला हिस्सा. आजकल नर्सरी में नींबू के ऐसे बौने यानी ड्वार्फ प्लांट्स आसानी से मिल जाते हैं जो गमलों में भी बंपर फल देते हैं.

किसानों को मालामाल बना सकता है कैक्टस ये खबर भी पढ़े : किसानों को मालामाल बना सकता है कैक्टस

गमले में नींबू उगाने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम सही पॉट का चुनाव करना होता है. आपको हमेशा कम से कम 12 से 18 इंच या उससे बड़े साइज का गमला चुनना चाहिए. जिससे पौधे की जड़ों को फैलने के लिए सही जगह मिल सके. प्लास्टिक, मिट्टी या सीमेंट, आप अपनी पसंद का कोई भी गमला ले सकते हैं. लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि गमले की तली में पानी निकलने के लिए एक या दो होल जरूर होने चाहिए.

गमले की मिट्टी तैयार करते वक्त थोड़ी समझदारी दिखाने की जरूरत होती है. नींबू के पौधे को ऐसी मिट्टी पसंद है जो भुरभुरी हो और जिसमें पानी बिल्कुल न रुके. इसके लिए आप आधी सामान्य गार्डन की मिट्टी, तीस प्रतिशत पुरानी सड़ी हुई गोबर की खाद और बीस प्रतिशत रेत या कोकोपीट को आपस में अच्छे से मिला लें. यह मिश्रण इतना उपजाऊ और हल्का होता है कि इसमें नींबू की जड़ें बहुत तेजी से ग्रो करती हैं.

पौधे की खरीदारी करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बीज से उगाए गए नींबू के पौधे की बजाय ग्राफ्टेड यानी कलम वाला पौधा ही खरीदें. ग्राफ्टेड पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि यह बहुत जल्दी फल देना शुरू कर देता है. जबकि बीज वाले पौधे को बड़े होकर फल देने में कई साल लग जाते हैं. नर्सरी जाते वक्त कागजी नींबू या बारहमासी नींबू की वैरायटी मांगें. क्योंकि ये गमलों में आसानी से ढल जाती हैं और सालभर रुक-रुक कर फल देती रहती हैं.

नींबू के पौधे को अपनी ग्रोथ और फल देने के लिए रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप की सख्त जरूरत होती है. इसलिए अपने गमले को घर की ऐसी जगह पर रखें जहां सूरज की रोशनी खुलकर आती हो. अगर इसे छांव में रखेंगे तो इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगेंगी और फूल झड़ जाएंगे, जिससे एक भी नींबू नहीं लगेगा. धूप मिलने से पौधा अंदर से मजबूत होता है और उस पर तेजी से नई शाखाएं फूटती हैं. जो आगे चलकर ढेरों नींबू के गुच्छों में बदल जाती हैं.

सिंचाई के मामले में नींबू के पौधे के साथ थोड़ा हिसाब रखना पड़ता है. इसे न तो बहुत ज्यादा पानी पसंद है और न ही इसकी मिट्टी एकदम सूखी होनी चाहिए. जब आपको लगे कि गमले की ऊपर की दो इंच मिट्टी सूख चुकी है, तभी उसमें ढंग से पानी डालें. गर्मियों के दिनों में रोज पानी की जरूरत पड़ सकती है जबकि सर्दियों में दो-तीन दिन में एक बार पानी देना काफी रहता है. हमेशा याद रखें कि गमले में कभी भी पानी जमा न हो वरना पौधा दम तोड़ने लगेगा.

समय-समय पर पौधे की सही खाद-पानी और सही देखभाल से ही पौधा फल देगा. हर दो-तीन महीने में गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करके उसमें नीमखली मिलाते रहें. इसके अलावा जब पौधे पर नई शाखाएं आएं तो सूखी या बीमार टहनियों को काट कर छांट दें जिसे प्रूनिंग कहते हैं. अगर कभी पत्तियों पर कीड़े या माहू नजर आएं तो नीम के तेल का स्प्रे कर दें.

इस तरह से घर में गमले में उगे ताजे नींबू न सिर्फ आपके किचन का खर्च बचाएंगे बल्कि आपको बागवानी का गजब का सुकून भी देंगे. बढ़ते दामों की इस टेंशन को अब बाय-बाय कहिए और आज ही अपने घर के लिए एक बढ़िया सा नींबू का पौधा ले आइए.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान