अरुगुला यानी रॉकेट लीफ अब आपके किचन गार्डन की शान 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 रॉकेट लीफ: आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गए हैं और यही वजह है कि किचन गार्डन में विदेशी सब्जियों का चलन तेजी से बढ़ा है. अरुगुला जिसे रॉकेट लीफ भी कहा जाता है. एक ऐसी ही सलाद वाली सब्जी है जो अपने तीखे और नटी फ्लेवर के लिए जानी जाती है. अगर आप भी अपने घर की बालकनी या छत पर कुछ हटकर उगाना चाहते हैं. तो अरुगुला से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. यह सब्जी न केवल पोषक तत्वों का खजाना है.

बल्कि इसे उगाना इतना आसान है कि कोई भी इसे ट्राई कर सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे तैयार होने में बहुत लंबा वक्त नहीं लगता. महज एक महीने के भीतर आप अपनी मेहनत का फल चख सकते हैं. चाहे आप इसे सलाद में इस्तेमाल करें या सैंडविच में घर की उगी ताजी अरुगुला का स्वाद ही अलग होता है. कम मेहनत और कम जगह में तैयार होने वाली यह सब्जी आपके किचन गार्डन की रौनक बढ़ा देगी.

 अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं शाही जीरा?  ये खबर भी पढ़े :  अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं शाही जीरा? 

अरुगुला की बुवाई का तरीका
अरुगुला उगाने के लिए आपको बहुत बड़े खेत की जरूरत नहीं है. इसे आप 8 से 10 इंच गहरे गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगा सकते हैं. इसकी बुवाई के लिए भुरभुरी और उपजाऊ मिट्टी तैयार करें. जिसमें गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट अच्छी मात्रा में मिला हो.

क्या मैदानों में भी हो सकती है पिस्ता और बादाम की खेती?  ये खबर भी पढ़े : क्या मैदानों में भी हो सकती है पिस्ता और बादाम की खेती? 

इसके बीजों को मिट्टी के ऊपर हल्का सा बिखेर दें और ऊपर से मिट्टी की एक पतली परत डाल दें.
इसे बहुत ज्यादा कड़ी धूप की जरूरत नहीं होती. हल्की छाया वाली जगह इसके लिए एकदम परफेक्ट रहती है.
बीज बोने के बाद हल्का पानी छिड़क दें जिससे नमी बनी रहे और अंकुरण जल्दी हो.

 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका ये खबर भी पढ़े :  गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

यह भी पढ़ें: किसानों को मालामाल कर देगी स्वीट कॉर्न की खेती, जानें कैसे कमाएं मक्के से 3 गुना दाम

सिंचाई के साथ करें खास देखभाल 
अरुगुला एक ऐसी सब्जी है जिसे नमी बहुत पसंद है. लेकिन ध्यान रहे कि गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए. अगर आप मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखेंगे. तो पत्तियों का स्वाद बना रहेगा और वे कड़वी नहीं होंगी.

तेज गर्मी के मौसम में इसे सीधी धूप से बचाना चाहिए वरना इसकी पत्तियां जल सकती हैं या पौधा जल्दी फूल देने लगता है.
पौधों के बीच की खरपतवार को समय-समय पर हटाते रहें जिससे पौधे को पूरा पोषण मिल सके.
कीटों से बचाव के लिए आप नीम के तेल का स्प्रे कर सकते हैं. जो पूरी तरह सेफ और ऑर्गेनिक है.

इतने दिन में मुनाफा कमाएं
इस सब्जी की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ़्तार है. बुवाई के लगभग 30 से 40 दिन बाद आप इसकी पत्तियों को तोड़ना शुरू कर सकते हैं. जब पत्तियां करीब 3-4 इंच लंबी हो जाएं. तो उन्हें कैंची से काट लें जिससे नीचे से नई पत्तियां आती रहें.

बाजार में अरुगुला की कीमत काफी ज्यादा होती है. ऐसे में घर पर इसे उगाकर आप काफी पैसे बचा सकते हैं.
अगर आप इसे छोटे स्तर पर बिजनेस की तरह करना चाहें. तो लोकल ऑर्गेनिक मार्केट में इसकी भारी डिमांड रहती है.
एक बार लगाने के बाद आप कई हफ्तों तक ताजी पत्तियों का आनंद ले सकते हैं और अपनी डाइट को सुपर हेल्दी बना सकते हैं.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

जयपुर। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को शहीद स्मारक...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

ऋषिकेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

— पहली बार होगी लक्ष्मणजी पर दास्तानगोई,‘ कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र

डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त को ट्यूबरक्लोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट