घर की बालकनी में ऐसे उगाएं ढेर सारा पुदीना

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पुदीना की खेती: भीषण गर्मी के मौसम में पुदीना किसी वरदान से कम नहीं है. यह न केवल आपके खान-पान का स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को अंदरूनी ठंडक भी देता है. अक्सर बाजार से मिलने वाला पुदीना उतना ताजा नहीं होता. इसलिए इसे घर की बालकनी या किचन गार्डन में उगाना बढ़िया तरीका है. 

पुदीना एक ऐसा पौधा है जिसे बहुत कम मेहनत और देखरेख की जरूरत होती है. यह बहुत तेजी से फैलता है. अगर आप भी केमिकल फ्री और एकदम फ्रेश पुदीने का मजा लेना चाहते हैं. तो बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप गर्मियों भर अपनी जरूरतों के लिए भरपूर पैदावार पा सकते हैं.

 अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत ये खबर भी पढ़े :  अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत

इस तरीके से करें पुदीना उगाने की शुरुआत 
घर पर पुदीना उगाने के लिए आपको बहुत महंगे सेटअप की जरूरत नहीं है. आप इसे गमले या किसी पुरानी टोकरी में भी आसानी से उगा सकते हैं. सबसे पहले एक ऐसा गमला चुनें जिसमें जल निकासी के लिए अच्छे छेद हों. पुदीने को नमी तो पसंद है पर जड़ों में पानी जमा होना नहीं. 

  कम लागत में किसानों को मालामाल कर रही है तोरई  ये खबर भी पढ़े :   कम लागत में किसानों को मालामाल कर रही है तोरई 

आप इसे बाजार से लाए हुए ताजे पुदीने की टहनियों से भी उगा सकते हैं. बस टहनी के नीचे की पत्तियां हटा दें और इसे पानी या सीधे मिट्टी में लगा दें. कुछ ही दिनों में इसमें नई जड़ें आने लगेंगी और आपका पौधा धीरे-धीरे पूरे गमले को कवर कर लेगा. इससे आपको ताजी पत्तियों की सप्लाई मिलती रहेगी.

किसानों के लिए वाइट गोल्ड है यह मखाने की फसल ये खबर भी पढ़े : किसानों के लिए वाइट गोल्ड है यह मखाने की फसल

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से बर्बाद नहीं होगी सब्जी की फसल, बस कर लें ये छोटा सा काम

कौनसी मिट्टी सही रहती है?
पुदीने की ग्रोथ के लिए मिट्टी का उपजाऊ और भुरभुरा होना बहुत जरूरी है. इससे इसकी जड़ें आसानी से फैल सकेंगी. आप मिट्टी में थोड़ी सी जैविक खाद या वर्मीकंपोस्ट मिला सकते हैं. यह इसे जरूरी पोषण देगा. गर्मियों के दौरान पुदीने को ऐसी जगह रखें जहां इसे सीधी और बहुत तेज धूप न मिले. 

सुबह की दो-तीन घंटे की धूप इसके लिए काफी होती है. दोपहर की झुलसाने वाली गर्मी से बचाने के लिए इसे सेमी-शेड एरिया में रखना बेस्ट रहता है. समय-समय पर मिट्टी की नमी चेक करते रहें और हल्का पानी देते रहें जिससे पौधा हमेशा हरा-भरा बना रहे.

हार्वेस्टिंग के तरीके
पुदीने के पौधे को जितना ज्यादा काटा जाता है. यह उतना ही घना और बुशी होता है. इसलिए समय-समय पर इसकी ऊपर की टहनियों को तोड़ते रहें. इससे नई शाखाएं निकल सकेंगी. अगर आप देखते हैं कि पौधा बहुत लंबा और पतला हो रहा है. तो उसकी ट्रिमिंग कर दें.

इसके साथ ही कीटों से बचाव के लिए आप नीम के तेल का स्प्रे कर सकते हैं. यह पूरी तरह सुरक्षित और नेचुरल है. घर का उगाया यह पुदीना न केवल आपकी चटनी और शरबत का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि इसकी खुशबू घर के वातावरण को भी तरोताजा रखेगी. 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 22 लाख से अधिक छात्र होंगे नीट-यूजी री-एग्जाम में शामिल

नीट-यूजी परीक्षा : नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारी पूर हो चुकी है। देश भर में अधिकारियों ने परीक्षा आयोजित...
शिक्षा-रोजगार 
 22 लाख से अधिक छात्र होंगे नीट-यूजी री-एग्जाम में शामिल

स्त्री के ये 4 गुण बनाते हैं परिवार को खुशहाल:चाणक्य

चाणक्य : चाणक्य नीति में बताया गया है कि स्त्री में कुछ विशेष गुण हों तो परिवार खुशहाल हो जाता...
विचार मित्र 
स्त्री के ये 4 गुण बनाते हैं परिवार को खुशहाल:चाणक्य

मेलोनी ने ट्रंप की बात पर किया पलटवार

इटली :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
मेलोनी ने ट्रंप की बात पर किया पलटवार

सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाह

सामंथा रुथ प्रभु : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का बेबी बंप दिखने...
मनोरंजन 
सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाह

इंडिया ने  दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत

चेन्नई :भारतीय टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को...
खेल 
इंडिया ने  दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को उदयन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा पिछली...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश