काजू की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

काजू की खेती : किसान अब ऐसी फसलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं, जिनकी बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है और अच्छी कमाई की जा सकती है. ऐसी ही नकदी फसलों में काजू का नाम भी शामिल है. देश ही नहीं, विदेशों में भी भारतीय काजू की काफी मांग रहती है. यही वजह है कि काजू की खेती किसानों के लिए मुनाफे का अच्छा ऑप्शन बनती जा रही है.काजू के पौधों को बहुत अधिक सिंचाई या लगातार देखभाल की जरूरत नहीं होती है.

यह कम पानी और कम उपजाऊ या पथरीली जमीन में भी अच्छी तरह बढ़ सकता है. इसी कारण इसे बंजर या ना यूज होने वाली जमीन का गोल्ड माइन भी कहा जाता है. अगर किसान सही किस्म का चयन करें, वैज्ञानिक तरीके से पौधे लगाएं और समय-समय पर जरूरी देखभाल करें तो कुछ ही सालों में काजू की खेती से लखपति बन सकते हैं. यही कारण है कि आज कई किसान पारंपरिक खेती छोड़कर काजू की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि अपने फार्म हाउस पर भी काजू की खेती कैसे कर सकते हैं. 

ककोड़ा की खेती से किसान कमाएंगे तगड़ा मुनाफा ये खबर भी पढ़े : ककोड़ा की खेती से किसान कमाएंगे तगड़ा मुनाफा

भारत में काजू की खेती क्यों है जरूरी?

भारत में काजू की खेती देश की अर्थव्यवस्था में जरूरी योगदान देती है. भारतीय काजू अपनी क्वालिटी के कारण दुनियाभर में फेमस हैं. काजू को विदेशों में निर्यात करने से देश को करीब 4,000 करोड़ रुपये की कमाई होती है. इस खेती से लगभग 15 लाख लोगों को रोजगार मिलता है, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है. 

किन राज्यों में होती है काजू की खेती?

देश में सबसे ज्यादा काजू उत्पादन महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु में होता है. ये पांचों राज्य मिलकर देश के कुल काजू उत्पादन का करीब 78 प्रतिशत हिस्सा देते हैं. साल 2022-23 में भारत में करीब 810 हजार टन काजू का उत्पादन हुआ, जबकि 2021-22 में यह 779 हजार टन था. देश में लगभग 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में काजू की खेती की जाती है. 

काजू की खेती कैसे कर सकते हैं?

1. अगर आपके पास फार्म हाउस या खाली जमीन है, तो आप वहां भी काजू की खेती आसानी से शुरू कर सकते हैं. काजू की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली रेतीली या लेटराइट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. गर्म और नम जलवायु इसके लिए सही होती है. 

2. इसकी खेती के लिए हमेशा प्रमाणित नर्सरी से स्वस्थ और उन्नत किस्म के काजू के पौधे खरीदें. बिजनेस खेती के लिए सॉफ्टवुड ग्राफ्टिंग से तैयार पौधे बेहतर माने जाते हैं. 

3. काजू के पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय जून से अगस्त के बीच होता है. सामान्य खेती में पौधों के बीच 7-7 मीटर और हाई डेंसिटी खेती में 5-5 मीटर की दूरी रखें. 

4. रोपाई के समय गड्ढों में 10-15 किलो गोबर की खाद मिलाएं. बारिश के बाद जरूरत के अनुसार फर्टिलाइजर दें. बेहतर उत्पादन के लिए ड्रिप सिंचाई अपनाना फायदेमंद माना जाता है.

5. पौधों की नियमित प्रूनिंग करें, जिससे धूप सभी पौधों तक पहुंचे. साथ ही कीट और रोगों से बचाव के लिए समय पर सही कंट्रोल उपाय अपनाएं. 

6. काजू के पौधे तीसरे साल से फल देना शुरू कर देते हैं. मार्च से मई के बीच पके हुए फल और काजू की तुड़ाई करें. जैसे-जैसे पेड़ बड़ा होता है, उत्पादन बढ़ता जाता है और अच्छी इनकम मिलने लगती है. 
 
काजू की खेती में कितना उत्पादन मिलता है?

काजू का पौधा 3 या 4 साल से फल देना शुरू कर देता है. इस समय एक पौधे से करीब 1 किलो काजू मिल सकता है.  जैसे-जैसे पेड़ बड़ा और मजबूत होता है, उसका उत्पादन भी बढ़ने लगता है. 8 से 10 साल तक एक पेड़ से 10 किलो या उससे ज्यादा काजू मिलने की संभावना रहती है. अगर किसान अल्ट्रा हाई डेंसिटी तकनीक से काजू की खेती करते हैं, तो 4 साल से ही प्रति एकड़ करीब 5.5 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है. 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर...
कारोबार 
कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व...
खेल 
एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

आर्लिंग्टन (टेक्सास)। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व...
खेल 
ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक...
मध्य प्रदेश 
गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट