श्री राम नगरिया मेला में उद्घाटन के साथ आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम शुरू

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद । गंगा के तट पर आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक मेला श्रीरामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी–2026 आज से भव्य रूप में प्रारंभ होने जा रहा है। 03 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक चलने वाला यह ऐतिहासिक मेला पांचाल घाट, गंगा तट, फर्रुखाबाद में आयोजित किया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में धार्मिक वातावरण, मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है

इस वर्ष मेला परिसर को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता गंगा तट, आकर्षक प्रवेश द्वार, भव्य मंच और सुसज्जित कल्पवास क्षेत्र मेले की भव्यता को और बढ़ा रहे हैं। रात्रि में गंगा तट का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सौंदर्य का अद्भुत अनुभव प्रदान कर रहा है। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, लोकगीत, रामकथा, भजन-कीर्तन और विकास प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र है मेला  श्रीरामनगरिया में कल्पवास का विशेष धार्मिक महत्व है।

लोहिया संस्थान में महिला के मारपीट,हुई बेहोश ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान में महिला के मारपीट,हुई बेहोश

दूर-दराज से आए साधु-संत और श्रद्धालु पूरे एक माह तक गंगा तट पर कल्पवास करते हैं। मान्यता है कि कल्पवास से आत्मशुद्धि होती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
कल्पवासी गंगा स्नान, जप-तप, यज्ञ, दान और संयमित जीवन का पालन करते हैं। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है।

नगर निगम का अतिक्रमण अभियान एक दिन में सिमटा, फुटफाथो पर फिर हुआ कब्जा ये खबर भी पढ़े : नगर निगम का अतिक्रमण अभियान एक दिन में सिमटा, फुटफाथो पर फिर हुआ कब्जा

 मेला क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजामके चलतेपुलिस बल व पीएसी की तैनाती- सीसीटीवी कैमरों से निगरानी फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल कैंप की व्यवस्था
खोया-पाया केंद्र की स्थापना महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई और पेयजल की पर्याप्त सुविधाएं
मेले में लगी विकास प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़े स्टॉल लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू  ये खबर भी पढ़े : बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रामनगरिया मेले का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है। मान्यता है कि यह मेला भगवान श्रीराम से जुड़ी धार्मिक परंपराओं और गंगा स्नान की प्राचीन संस्कृति से संबंधित है। पांचाल क्षेत्र में गंगा तट पर लगने वाला यह मेला समय के साथ जनपद का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन गया। पहले यह मेला केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित था, लेकिन अब इसमें विकास प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम जुड़ने से इसका स्वरूप और व्यापक हो गया है।

मेला श्रीरामनगरिया हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस बार मेले को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। कल्पवासियों और श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। विकास प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।”
-

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील