कैंसर संस्थान में हुआ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

— अपनी थाली" के अंतर्गत निशुल्क भोजन एक त्रिपक्षीय समझौता

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। कैंसर संस्थान में मरीजों के परिजनों एवं तीमारदारों को संस्थान परिसर में ही सम्मान पूर्वक,पौष्टिक एवं संतुलित भोजन मिल सके,इसके लिए अपनी थाली" एक स्लोगन के साथ शुरू होने जा रहा है। जिसमें मानसिक संतोष एवं शारीरिक ऊर्जा प्राप्त हो सके और वे अपने भर्ती मरीजों की बेहतर देखभाल एवं सहयोग कर सकें। 

शुक्रवार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान,आरएवीसी फाउंडेशन एवं शारदा वेलफेयर सोसायटी के बीच संस्थान में मरीजों के तीमारदारों को "अपनी थाली" के अंतर्गत निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया। समझौता ज्ञापन पर प्रो.एमएलबी.भट्ट,निदेशक,कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान,रोहित पाण्डेय,निदेशक,आरएवीसी फाउंडेशन तथा अतुल तिवारी,अध्यक्ष,शारदा वेलफेयर सोसायटी,द्वारा हस्ताक्षर किए गए तथा समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। प्रो.एमएलबी.भट्ट ने बताया ,यह एक सराहनीय एवं मानवीय पहल है,जिसके अंतर्गत आरएवीसी फाउंडेशन द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधि के तहत सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा शारदा वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से संस्थान परिसर में निर्धारित स्थान पर मरीजों के तीमारदारों को स्वस्थ,पौष्टिक एवं स्वच्छ निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी. भट्ट ने कहा कि मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों की सुविधा एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी संस्थान की प्राथमिकता है। "अपनी थाली" जैसी पहल न केवल जरूरतमंद परिजनों को राहत प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें कठिन समय में सम्मानजनक एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर मानव सेवा की भावना को भी सशक्त बनाएगी। इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. वरुण विजय, कार्यपालक कुलसचिव, डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. गीतिका पंत (फूड इंचार्ज), डॉ. एस. श्रीवास्तव (सलाहकार, अनुसंधान एवं अकादमिक), केएसएसएससीआई तथा राम अनुज वर्मा, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आरएवीसी फाउंडेशन सहित संस्थान एवं संबंधित संस्थाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बेहतर रखरखाव द्वारा रेल सुरक्षा मजबूत बनाई गई; 2026-27 में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं  ये खबर भी पढ़े : बेहतर रखरखाव द्वारा रेल सुरक्षा मजबूत बनाई गई; 2026-27 में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी