तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को रौंदा

-मोहनलालगंज इलाके का मामला

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-मजदूर दंपति समेत पांच लोग घायल

लखनऊ। मंगलवार/बुधवार देर रात दो बजे मोहनलालगंज इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को रौंद दिया। अनियंत्रित कार पहले कई दुकानों के टीन शेड तोड़ते हुए घर के बाहर चारपाई पर सो रहे परिवार में जा घुसी। हादसे में मजदूर दंपत्ति समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे बनी कई दुकानों के टीन शेड तोड़ती चली गई। इसके बाद उसने वहां खड़ी एक ऑटो और कई ठेलियों को भी टक्कर मार दी। कार आखिरकार घर के बाहर चारपाई पर सो रहे मजदूर परिवार से जा भिड़ी।

ग्रो सेफ फूड-“अमानक,अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : ग्रो सेफ फूड-“अमानक,अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हादसे में हरिराम (65), उनकी पत्नी रामलली (60), दीपक (30) और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हरिराम मजदूरी करते हैं, जबकि दीपक केले का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं।

घायल मजदूर दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि कार सवार शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मोहनलालगंज पुलिस का कहना है कि रात करीब दो बजे एक वेन्यू कार वाहन संख्या यूपी 32 केएक्स 3689) अनियंत्रित होकर ऑटो संख्या यूपी 32 एनजेड 0274 से टकराते हुए कई मकानों से टकरा गई। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल