लगातार 43वीं सारस गणना पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार, केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान हमारा है गौरव- गृह राज्यमंत्री

Published By Prakash Chandra Sharma
On
Prakash Chandra Sharma Picture

प्रकाश चंद्र शर्मा

भरतपुर , गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म मंगलवार को भरतपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान केवलादेव नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी द्वारा केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित 43वीं सारस गणना कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
गृह राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले 43 वर्षों से सारस गणना का यह सतत कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि भरतपुर, राजस्थान और देश की राष्ट्रीय धरोहर के संरक्षण, विकास और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने केवलादेव नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी अध्यक्ष एड. कृष्ण कुमार अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि वर्षों से पक्षियों एवं वन्यजीवों की इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित किया जा रहा है, जो हमारी संस्कृति, परंपरा और इतिहास को सहेजने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे न केवल प्रकृति का संरक्षण होता है, बल्कि मानव जीवन का संतुलन भी बना रहता है।
राज्यमंत्री ने कहा कि यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान हमारा गौरव है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि साइबेरियन सारस की संख्या में कमी एक गंभीर विषय है, जिसका मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग, कम वर्षा और जल की कमी है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। केवलादेव घना पक्षी विहार के साथ-साथ बंध बारैठा, डीग जल महल, धार्मिक स्थलों एवं अन्य धरोहरों को देखने देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को गाइड, होटल और टैक्सी जैसी सेवाओं के माध्यम से रोजगार प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि वैर के सफेद महल एवं फुलवाडी के सौंदर्यकरण और जीर्णाेद्धार के कार्य जारी हैं, वहीं बंध बारैठा में बायोलॉजिकल पार्क एवं नगर वन विकसित किए जा रहे हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भरतपुर के समग्र विकास हेतु अनेक परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। उन्होंने बताया कि एक महत्वपूर्ण जल परियोजना के अंतर्गत भरतपुर, सीकरी, बंध बारैठा बांध, धौलपुर, अलवर सहित पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को जोड़ा गया है, जिससे सिंचाई, पेयजल, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण के लिए जल उपलब्ध कराया जाएगा। इस परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार के बीच एमओयू हो चुका है तथा प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि द्वितीय चरण के टेंडर प्रक्रिया में हैं।
पुस्तक किया विमोचन:
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने डॉ. एमएम त्रिगुणायत एवं डॉ. कृतिका त्रिगुणायत द्वारा लिखित पुस्तक “पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण जैविकी” का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री ने सारस के नवजात चूजों को देखा तथा उनकी देखभाल के लिए वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएफओ चेतन कुमार बीवी ने बताया कि 43वीं सारस गणना रिपोट घना पक्षी विहार में साईबेरियन सारस संख्या 22 और भरतपुर व डीग जिले के वेटलेण्ड क्षेत्र में 79 से बढ़कर 81 हो गई है। 
इस मौके पर डीटीओ अभय मुदगल, समिति संरक्षक काका रघुराज सिंह, अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा, चीफ कोऑर्डिनेटर आनंद शर्मा, पूर्व डीएफओ पुष्पेंद्र खुंटेला सहित वन्यजीव प्रेमी, विद्यार्थी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Prakash Chandra Sharma Picture

पत्रकारिता में 35 वर्षों से सक्रिय प्रकाश चंद्र शर्मा एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान के जयपुर से रिपोर्टिंग करते हुए वह ‘तरुणमित्र’ के साथ भी जुड़े हुए हैं और समाचार लेखन व कवरेज में योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

एसकेएम के आह्वान पर किसानों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तीन घंटे टोल फ्री रहा पंजाब

टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान और महिला किसान एकत्र हुए चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर...
पंजाब 
एसकेएम के आह्वान पर किसानों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तीन घंटे टोल फ्री रहा पंजाब

यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। दिल्ली छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू  नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

जिलों में निगरानी बढ़ाकर स्वास्थ्य विभाग ने दिए दिशा-निर्देश  चेन्नई। तमिलनाडु में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य...
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

उत्तर प्रदेश

यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। दिल्ली छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

बस्ती - अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय

बस्ती - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक...
उत्तर प्रदेश 
संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय