सुबह बिस्तर पर मिली शिवानी की लाश

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

झांसी: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय शिवानी उर्फ सुधा का शव उसके कमरे में बिस्तर पर मिला। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच शिवानी और उसके पति यश ठाकुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच यश ने शिवानी की छोटी बहन मुस्कान से अपना बैग और सामान मांगा।


पति ने बाहर से बंद किया कमरा
बताया जा रहा है कि बैग लेने के बाद यश ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और वहां से चला गया। सुबह करीब 5 बजे मुस्कान ने बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से कुंडी लगी हुई थी। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सुबह करीब 9 बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा। उसने कमरे की कुंडी खोली तो शिवानी बिस्तर पर पड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि काफी आवाज देने के बाद भी शिवानी नहीं उठी। उसके हाथ अकड़े हुए थे और मुंह से खून निकल रहा था।

सुखनई नदी की बाढ़ में पेड़ पर फंसे 4 ग्रामीण, सुरक्षित रेस्क्यू ये खबर भी पढ़े : सुखनई नदी की बाढ़ में पेड़ पर फंसे 4 ग्रामीण, सुरक्षित रेस्क्यू

आनन-फानन में परिजन शिवानी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

2-3 महीने से मायके में रह रही थी शिवानी
परिजनों ने शिवानी के पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था और यश पर शिवानी के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए गए हैं। इसी वजह से शिवानी पिछले 2-3 महीने से झांसी में अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ रह रही थी।

सोशल मीडिया से जान-पहचान, फिर की लव मैरिज
बताया गया है कि शिवानी और यश की करीब डेढ़ से दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। परिजनों के मुताबिक, 26 अगस्त को यश शिवानी को ग्वालियर ले गया था, जहां उसने राखी बांधी थी। इसके बाद 28 अगस्त को दोनों वापस झांसी आए थे। शिवानी मूल रूप से इंदरगढ़ क्षेत्र के राजा का बाप गांव की रहने वाली थी, जबकि यश ग्वालियर का निवासी बताया गया है।

पुलिस की कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज में सूचना पर सीओ सिटी रामवीर सिंह और सीपरी बाजार थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस फरार पति यश ठाकुर की तलाश कर रही है। महिला की मौत हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई अन्य वजह इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार में रहने वाले दंपति के बीच रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और पति वहां से चला गया था। सुबह के वक्त पत्नी का शव उसके कमरे से मिला है। महिला के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है, जिस पर पति पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल