बहराइच:पीपा पुल पर धूल और अंधेरे का संकट होगा खत्म, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दल बल के साथ घाघरा घाट स्थित संजय सेतु और वैकल्पिक पीपा पुल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मौके पर मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पीपा पुल मार्ग पर उड़ती धूल के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि आवागमन वाले रास्तों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। साथ ही, समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने 'अप' और 'डाउन' दोनों पीपा पुलों पर पर्याप्त प्रकाश लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

साथ ही आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पीपा पुल के पास आपदा प्रबंधन बल की तैनाती, एम्बुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम की चौबीस घंटे उपलब्धता, यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता, पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की शिफ्टवार तैनाती के भी निर्देश दिए है। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि मरम्मत कार्य और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कमी पाई गई, तो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम अमित कुमार, एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक राज सिंह, सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी एक्सियन अमर सिंह, एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य , जेई विपुल श्रीवास्तव और जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष सिंह सहित बहराइच व बाराबंकी जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

परिवहन विभाग पर ‘शनि दृष्टि’, पहले एसटीएफ और अब विजिलेंस...! ये खबर भी पढ़े : परिवहन विभाग पर ‘शनि दृष्टि’, पहले एसटीएफ और अब विजिलेंस...!

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

E20 पेट्रोल से जुड़े सभी सवाल,   सरकार का जवाब!?

E20 पेट्रोल  : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने  एक प्रेस रिलीज के जरिए 'इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम' के बारे...
कारोबार 
E20 पेट्रोल से जुड़े सभी सवाल,   सरकार का जवाब!?

महाराष्ट्र के अंधेरी में बेकाबू बेस्ट बस ने 14 गाड़ियों को टक्कर मारी, आठ लोग घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित अंधेरी वेस्ट इलाके में डीएन रोड पर स्थित अंधेरी मार्केट के पास शुक्रवार शाम...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के अंधेरी में बेकाबू बेस्ट बस ने 14 गाड़ियों को टक्कर मारी, आठ लोग घायल

हरमनप्रीत  9000 रन बनाने वाली बनीं तीसरी भारतीय

हरमनप्रीत कौर : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे...
खेल 
हरमनप्रीत  9000 रन बनाने वाली बनीं तीसरी भारतीय

मप्र के दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे किया जाम

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। शुक्रवार को...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे किया जाम

डायमंड लीग 2026: सर्वेश कुशारे ने डेब्यू में जीता कांस्य, मोनाको में तीसरे स्थान पर रहे

मोनाको। भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सर्वेश कुशारे ने डायमंड लीग में अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए...
खेल 
डायमंड लीग 2026: सर्वेश कुशारे ने डेब्यू में जीता कांस्य, मोनाको में तीसरे स्थान पर रहे

उत्तर प्रदेश

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

गोरखपुर व कुशीनगर को 1283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

गोरखपुर में सीएम योगी के हाथों जनता को समर्पित होगी करीब 690 करोड रुपये की लागत वाली भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क...
उत्तर प्रदेश 
 गोरखपुर व कुशीनगर को 1283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान