फीफा विश्व कप: मेरिनो के आखिरी मिनट के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, बेल्जियम को 2-1 से हराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लॉस एंजिलिस।सुपर सब मिकेल मेरिनो ने लगातार दूसरे नॉकआउट मुकाबले में अंतिम क्षणों में गोल दागकर स्पेन को फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। स्पेन ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया और अब उसका सामना सेमीफाइनल में फ्रांस से होगा।

आर्सेनल के मिडफील्डर मेरिनो 86वें मिनट में मैदान पर उतरे और केवल दो मिनट बाद ही निर्णायक गोल कर स्पेन को जीत दिला दी। बेल्जियम के स्थानापन्न गोलकीपर सेन्ने लैमेंस ने पाउ क्यूबार्सी के शॉट को रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मेरिनो के पास पहुंची और उन्होंने कोई गलती नहीं की।इससे पहले राउंड ऑफ-16 में भी मेरिनो ने पुर्तगाल के खिलाफ 91वें मिनट में विजयी गोल कर स्पेन को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया था।

स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो का सफर समाप्त ये खबर भी पढ़े : स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो का सफर समाप्त

मैच के बाद मेरिनो ने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं। एक बार ऐसा होना ही अविश्वसनीय था, लेकिन लगातार दूसरी बार ऐसा होना और भी खास है। यह किस्मत नहीं, बल्कि तैयारी का नतीजा है। जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो हमेशा टीम की मदद करने के लिए तैयार रहता हूं। मेरे साथी लगातार कह रहे थे कि मैं फिर गोल करूंगा। मैं हमेशा टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "किसी बड़े टूर्नामेंट में स्पेन के लिए यह मेरा तीसरा मैच विजयी गोल है। पिछले यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में भी मैंने जर्मनी के खिलाफ 119वें मिनट में गोल किया था। अभी विश्व कप जीतने के लिए हमारे पास दो और मैच हैं और उम्मीद है कि हम यह सपना पूरा करेंगे। अपने परिवार के साथ इन पलों को जीना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

स्पेन के मुख्य कोच लुइस डी ला फुएंते ने मेरिनो की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "मिकेल अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। उनके पास कई शानदार गुण हैं और वह किसी भी पोजीशन पर खेल सकते हैं। जब भी हमें उनकी जरूरत होती है, वह हमेशा टीम के लिए खड़े रहते हैं।"

स्पेन ने पहला गोल फाबियान रुइज के जरिए किया था, लेकिन बेल्जियम के चार्ल्स डी केटेलारे ने हाफ टाइम से पहले बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ में बेल्जियम ने स्पेन के लगातार हमलों का मजबूती से सामना किया, लेकिन अंत में मेरिनो ने जीत दिला दी।

अब स्पेन का सामना सेमीफाइनल में फ्रांस से होगा। दोनों टीमों की पिछली दो बड़ी भिड़ंतों में स्पेन ने जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले पर कोच डी ला फुएंते ने कहा, "दो शानदार टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों एक-दूसरे से सावधान रहेंगी। हमने उन्हें लगातार दो बार हराया है और इस बार भी उन्हें बाहर करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक लगाई। पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों को राहत। अंतिम निर्णय तक संपत्ति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

भारत-न्यूज़ीलैंड ने 'रोडमैप 2030' को दी मंजूरी, व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

'रोडमैप टू 2030' को दोनों प्रधानमंत्रियों की मंजूरी। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य।...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूज़ीलैंड ने 'रोडमैप 2030' को दी मंजूरी, व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन...
राज्य  बिहार 
बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

भारत और न्यूजीलैंड ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। व्यापार, रक्षा, शिक्षा, खेल और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर सहमति।...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस