डायमंड लीग 2026: सर्वेश कुशारे ने डेब्यू में जीता कांस्य, मोनाको में तीसरे स्थान पर रहे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मोनाको। भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सर्वेश कुशारे ने डायमंड लीग में अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। मोनाको में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुशारे ने 2.26 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पोडियम पर जगह बनाई।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक यूक्रेन के ओलेह डोरोशचुक ने 2.32 मीटर की छलांग के साथ जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के किमानी जैक ने 2.30 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

फीफा विश्व कप 2026 : पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर मिस्र पहली बार अंतिम-16 में ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर मिस्र पहली बार अंतिम-16 में

हालांकि सर्वेश अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2.31 मीटर की बराबरी नहीं कर सके। उन्होंने यह रिकॉर्ड हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। उस दौरान उन्होंने तेजस्विन शंकर के 2.29 मीटर के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था।

डायमंड लीग से पहले सर्वेश और किमानी जैक दोनों का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.31 मीटर था, जो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 10 खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से सबसे बेहतर था।

इस प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक के संयुक्त स्वर्ण पदक विजेता इटली के जियानमार्को ताम्बेरी और कतर के मुताज बरशीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। ताम्बेरी 2.23 मीटर की छलांग के साथ संयुक्त छठे स्थान पर रहे, जबकि बरशीम 2.20 मीटर के प्रयास के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर रहे।

सर्वेश कुशारे का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक लगाई। पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों को राहत। अंतिम निर्णय तक संपत्ति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

भारत-न्यूज़ीलैंड ने 'रोडमैप 2030' को दी मंजूरी, व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

'रोडमैप टू 2030' को दोनों प्रधानमंत्रियों की मंजूरी। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य।...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूज़ीलैंड ने 'रोडमैप 2030' को दी मंजूरी, व्यापार 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन...
राज्य  बिहार 
बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

भारत और न्यूजीलैंड ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। व्यापार, रक्षा, शिक्षा, खेल और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर सहमति।...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस