ठंड से कांप रही बच्ची को विधायक का मिला दुलार, दरियादिली की हो रही प्रशंसा
लालगंज, प्रतापगढ़। रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंची विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा ठण्ड से कांप रही बच्ची की मदद में दरियादिली लोगों की जुबा पर देर शाम तक छायी दिखी। क्षेत्र के वर्मानगर तिराहे पर विधायक मोना लोगों से मुलाकात कर रही थी तभी उनकी नजर ठण्ड से कांप रही एक बच्ची पर जा टिकी। आराधना मिश्रा मोना बच्ची के पास स्वयं पहुंच गयी। उसे दुलारा पुचकारा। बच्ची ने अपना नाम गौरी बताया। तब विधायक ने उसे पहले मिठाई खिलवायी और अपने साथ दुकान पर लेजाकर स्वयं उसे गर्म कपड़े खरीदवाये। विधायक मोना की दरियादिली की बाजार में लोगों की जुबान पर प्रसशंसा भी होती दिखी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
