शुरू हुई WhatsApp Plus की टेस्टिंग, व्हाट्सऐप के लिए हर महीने 273 रुपये?

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। Meta के लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप नए सब्सक्रिप्शन टियर की टेस्टिंग कर रहा है। यह इंस्टाग्राम प्लस और Snapchat+ जैसा ही है। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स कस्टमाइज्ड आइकन, थीम, रिंगटोन और दूसरी सुविधाओं को उपयोग कर पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, पेड सब्सक्रिप्शन के फीचर्स कुछ खास या अनोखे नहीं है। यूजर्स को ज्यादा फंक्शनल फीचर्स नहीं मिल रहे हैं। अभी यह टेस्टिंग फेज में है। यूजर्स का फीडबैक लेने के बाद इसे सभी के लिए जारी करने की योजना है।

टेस्टिंग शुरू
TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Plus को कई यूजर्स द्वारा स्पॉट किया गया है। इसमें सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा भी शामिल हैं। व्हाट्सऐप प्लस सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। Meta के एक प्रवक्ता ने कहा कि WhatsApp एक नए सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग कर रहा है, जिसका नाम WhatsApp Plus है। यह ऑप्शनल होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार, इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने एक्सपीरियंस को और पर्सनलाइज करना चाहते हैं।

Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च ये खबर भी पढ़े : Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च

सब्सक्रिप्शन में मिल रही ये सुविधाएं
सब्सक्रिप्शन के तहत मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स में ज्यादा पिन की गई चैट, कस्टम लिस्ट, नई चैट थीम और भी बहुत कुछ शामिल है। प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी फीडबैक इकट्ठा करने और यह पक्का करने के लिए एक छोटी सी टेस्टिंग से शुरुआत कर रही है कि क्या वह कुछ ऐसा बना रहे हैं, जो लोगों को सचमुच काम का लगे।

कितनी है कीमत?
फिलहाल, सब्सक्रिप्शन की कीमत के बारे में अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन WABetaInfo ने बताया कि यूरोप में इस प्लान की कीमत 2.49 यूरो (लगभग 273 रुपये) प्रति माह और पाकिस्तान में 229 PKR ($0.82) हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है।

क्या उपयोगी है सब्सक्रिप्शन?
जानकारी के लिए मुताबिक, इस सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को कस्टम थीम और रिंगटोन जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी यूजर्स को 20 चैट तक पिन करने की सुविधा देगी। सब्सक्रिप्शन से यूजर्स चैट लिस्ट पर कुछ खास थीम, रिंगटोन और नोटिफिकेशन टोन भी लगा सकेंगे। खास बात यह है कि सब्सक्रिप्शन प्लान में Status में दिख रहे विज्ञापन हटाने का कोई जिक्र नहीं है।

इन फीचर्स को देखकर लग रहा है कि सब्सक्रिप्शन साधारण यूजर्स के लिए जरूरी नहीं है। क्योंकि इसमें कोई भी ऐसा फीचर नहीं मिल रहा है, जो लोगों के लिए उपयोगी हो। सब्सक्रिप्शन में मिलने वाली सुविधा सिर्फ उनके लिए ठीक हैं, जो अपने अकाउंट को अलग और पर्सनलाइज्ड बनाना चाहते हैं। एक दशक से भी पहले WhatsApp कुछ इलाकों में 1 डॉलर सब्सक्रिप्शन फीस लेता था, लेकिन Facebook द्वारा खरीदे जाने के बाद कंपनी ने 2016 में यह फीस हटा दी थी।

भारत में कितना होगा सफल?
अगर हम भारतीयों की बात करें तो इस सब्सक्रिप्शन प्लान में कोई खास प्राइवेसी या सिक्योरिटी फीचर नहीं है। ना ही इसमें कोई अलग सुविधा मिल रही है। यहां तक कि स्टेटस से विज्ञापन भी नहीं हटाए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में कम लोग ही व्हाट्सऐप का यह सब्सक्रिप्शन प्लस इस्तेमाल करें। क्योंकि चैट थीम, पिन चैट की संख्या और रिंगटोन ये फीचर्स ऐसे नहीं है, जिसके लिए भारतीय पैसे देना जरूरी समझें। अभी भी फ्री में मिल रहीं इस तरह की सुविधाओं को भारतीय कम ही इस्तेमाल करते हैं तो वे पैसे देकर ये अतिरिक्त फीचर्स का उपयोग क्यों करेंगे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

दिल्ली :सऊदी अरब :दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में शामिल सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में...
राष्ट्रीय 
सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

जिम्बाब्वे दौरे में संजू सैमसन की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

भारत जिम्बाब्वे : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और 5 मैचों की T20I सीरीज खेल रही...
खेल 
जिम्बाब्वे दौरे में संजू सैमसन की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

इस श्राप के कारण हजारों वर्षों तक कोयल बनकर रहीं माता सती

माता सती : क्या आपने कोकिला व्रत के बारे में सुना है, जो माता पार्वती के कोकिला रूप को समर्पित...
विचार मित्र 
इस श्राप के कारण हजारों वर्षों तक कोयल बनकर रहीं माता सती

गांठ का दिखना जानें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

शरीर में गांठ के कारण :शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ महसूस होना चिंताजनक है, क्योंकि शरीर में गांठ...
लाइफस्टाइल 
गांठ का दिखना जानें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

 जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

चक्रासन : चक्रासन एक ऐसा योग आसन है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास...
लाइफस्टाइल 
  जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल