रूस के ठिकानों पर यूक्रेन के रोबोट्स ने जीती जंग, किया कब्जा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। रोबोट्स अब घरों का काम करने तक सीमित नहीं हैं। जंग के मैदान में भी रोबोट्स ने कमान संभाल ली है। रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के खारकीव के पास बर्फ से ढके एक शांत इलाके में, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों को चौंका दिया। वहां, सैनिक नहीं, उनकी जगह मशीनें आगे बढ़कर दुश्मनों का खात्मा कर रही थीं। रूस-यूक्रेन युद्ध में पहली बार ऐसा हुआ कि दुश्मन के किसी ठिकाने पर बिना किसी सैनिक के ही कब्जा कर लिया गया। तकनीक का इस्‍तेमाल करते हुए दर्जनों मशीन के दम पर ठ‍िकाने को कब्‍जाया गया।

ड्रोन की मदद से किया कब्जा
404 Media की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सार्वजनिक तौर पर इस बदलाव की ओर इशारा किया है। 'ड‍िफेंस इंडस्‍ट्री वर्कर डे' के मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस युद्ध के इतिहास में पहली बार दुश्मन के किसी ठिकाने पर जमीनी सिस्टम और ड्रोन की मदद से कब्जा किया गया। कब्जा करने वालों ने सरेंडर कर दिया और यह ऑपरेशन बिना सैनिकों और किसी नुकसान के पूरा किया गया। हालांकि, उन्होंने उस ऑपरेशन का नाम नहीं बताया।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत ये खबर भी पढ़े : जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

मशीनों के दम पर लड़ा युद्ध
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, इस ऑपरेशन की शुरुआत सैनिकों के आगे बढ़ने से नहीं हुई थी। इसके बजाय, जमीन पर चलने वाला एक ड्रोन को रूसी बंकर की तरफ भेजा गया। वह कीचड़ भरे रास्ते से गुजरता हुआ अपने टारगेट तक पहुंचा और फिर धमाके के साथ फट गया। इसके बाद, कई सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए एक हमला किया गया।

ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज ये खबर भी पढ़े : ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

ड्रोन ने गिराए विस्फोटक
युद्ध में हवा और जमीन दोनों तरह के ड्रोन को एक साथ तैनात किया गया था। कुछ ड्रोन ऊपर हवा में मंडराते रहे ताकि युद्ध के मैदान को सीधा निशाना बना सकें, दूसरे ड्रोन का इस्तेमाल विस्फोटक गिराने या सीधे हमले करने के लिए किया गया। जमीन पर, मुश्किल रास्तों के बावजूद रोबोटिक यूनिट्स लगातार आगे बढ़ती रहे।

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी ये खबर भी पढ़े : एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

एक ही ऑपरेशन में दर्जनों ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हवा और जमीन, दोनों तरफ से हो रहे हमलों की वजह से, बचाव करने वाली टीम को एक ही समय पर कई खतरों का सामना करना पड़ा। यह ऑपरेशन कई घंटों तक चला और जब बाद में यूक्रेनी सैनिक वहां पहुंचे, तो उन्हें रूसी सैनिकों की लाशें मिलीं और उन्होंने उस जगह पर कब्जा कर लिया। जीत के साथ-साथ इस मिशन से कुछ अहम सबक भी मिले। ऑपरेटर्स ने उन क्षेत्रों की पहचान की जहां भविष्य में इस्तेमाल के लिए ड्रोन्स में सुधार किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

वाराणसी। वाराणसी में सेवापुरी विकास खण्ड में प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद दुबे से रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने...
उत्तर प्रदेश 
प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

यमुना तट पर चला “जीवनधारा पौधारोपण अभियान”, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

औरैया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
यमुना तट पर चला “जीवनधारा पौधारोपण अभियान”, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

वाराणसी। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही धर्मनगरी काशी से सेवादारों और श्रद्धालुओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

Honda Vario Evo 160 हुआ लॉन्च, Yamaha Aerox को देगा टक्कर

भारत में कब होगा लॉन्च?
टेक-मित्र 
Honda Vario Evo 160 हुआ लॉन्च, Yamaha Aerox को देगा टक्कर

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने बच्चे को जिंदगी की दो बूंद पिला कर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने फीता काटकर किया।...