भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धामी ने सुनी मोदी के 'मन की बात'
रुड़की : मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की ने प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
यहां मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। 'मन की बात' कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का एक अनूठा माध्यम है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्य सभा सांसद कल्पनासैनी और राज्य मंत्री शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
