तार वाले ईयरफोन का क्रेज लौटा, सेल में 20% उछाल, वायरलेस हुआ फेल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। तार वाले ईयरफोन ने जबरदस्‍त वापसी की है। लगातार पांच साल ग‍िरावट देखने के बाद दुनियाभर में वायर्ड (तार वाले) ईयरफोन की सेल में 20 फीसदी की जबरदस्‍त उछाल आया है। गैजेट गुरु राजीव मखनी ने इस क्रेज और ट्रेंड के 4 कारण बताए हैं। तार वाले ईयरफोन की बिक्री का एक प्रमुख कारण बैटरी और चार्जिंग से झंझट से मुक्‍ति‍ है। राजीव के अनुसार, स्‍वास्‍थ्‍य भी इन्‍हें फ‍िर से अपनाने की वजह बन रहा है, आइए जानते हैं।

ब‍िक्री की आया शानदार उछाल 
मार्केट रिसर्च फर्म 'सिरकाना' (Circana) के आंकड़ों (ref.) के अनुसार, पिछले साल यानी 2025 में ही वायर्ड ईयरफोन की कमाई 3 फीसदी बढ़कर करीब 15 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) पहुंच गई थी। इस साल 2026 के शुरुआती महीनों में इसमें और भी तेजी देखी गई है।

पेट से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है हरीतकी का पानी ये खबर भी पढ़े : पेट से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है हरीतकी का पानी

गैजेट गुरु ने बताया, क्‍यों खरीद रहे लोग
एक वीड‍ियो में राजीव ने कहा कि कुछ लोग तार वाले ईयरफोन्‍स की सेल को नॉस्टेल्जिया (पुरानी यादों) से जोड़ रहे हैं, लेकिन इनकी बिक्री में तेजी के चार कारण हैं। राजीव ने बताया, लोगों को लंबे समय तक वायरलेस ईयरबड्स इस्तेमाल करने से सिरदर्द और कानों में भिनभिनाहट (Buzzing sound) जैसी दिक्कतें हो रही हैं, खासकर तेज आवाज में सुनने पर। इसलिए वो वायर्ड इयरफोन ले रहे हैं। दूसरा कारण है रेडिएशन का डर। लोगों को डर है कि वायरलैस ईयरफोन के कारण ब्लूटूथ रेडिएशन सीधे कानों में जा रहा है। तीसरा कारण है सहूलियत। वायर्ड ईयरफोन्स को न तो चार्जिंग की जरूरत होती है और न ही इनमें बैटरी की कोई समस्या होती है। चौथा कारण पैसे की बचत है, क्‍योंकि एक हजार के वायर्ड ईयरफोन की साउंड क्वालिटी 20 हजार वायरलैस ईयरफोन जितनी ही अच्छी या उससे भी बेहतर होती है।

स्‍मार्टफोन कंपन‍ियों के लिए चुनौती
तार वाले ईयरफोन्‍स की सेल बढ़ती है तो यह स्‍मार्टफोन कंपनियों के लिए भी चुनौती बनेगी, क्‍योंकि तमाम कंपनियों ने अपने प्रीमियम फोन्‍स में 3.5mm का हेडफोन जैक बंद कर दिया है और वायर्ड ईयरफोन उसी पर कनेक्‍ट होते हैं। हालांकि कुछ फोन में टाइप-सी कनेक्‍टर का उपयोग करके भी ईयरफोन को जोड़ा जा सकता है।

सेल‍िब्र‍िटीज कर रहे लोगों को प्रभावित
तार वाले ईयरफोन्‍स की सेल में बढ़ोतरी का एक कारण सेलिब्र‍िटीज भी हैं। पिछले साल से ही हॉलीवुड और बॉलीवुड सेल‍िब्र‍िटीज को तार वाले ईयरफोन्‍स लगाते हुए पब्‍ल‍िक प्‍लेस में देखा गया है। कई सेल‍िब्र‍िटीज को तो ब‍िना इंटरनेट वाले बेसिक फोन के साथ वायर्ड हेडफोन लगाते हुए देखा गया है। इस ट्रेंड में सफेद रंग के ईयरफोन ज्‍यादा पसंद किए जा रहे हैं। फ‍िल्‍मी सितारों से लेकर स्‍पोर्ट्स प्‍लेयर्स और राजनेताओं को वायर्ड ईयरफोन्‍स उपयोग करते हुए देखा गया है। ​

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

यूपी में 12 को रोपित होंगे 35 करोड़ पौधे

   लखनऊ । प्रदेश में 12 जुलाई को करीब दर्जन भर विभागों के सहयोग से 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 12 को रोपित होंगे 35 करोड़ पौधे

सीपीआर जीवन बचाने की कला है :डॉ. संजय सिंह

लखनऊ। आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर दिया गया कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकता है।...
उत्तर प्रदेश 
सीपीआर जीवन बचाने की कला है :डॉ. संजय सिंह

भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया: अखिलेश यादव

आरोप कंपनियों को फायदा पहुंचा रही सरकार
उत्तर प्रदेश 
भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया: अखिलेश यादव

हाईकोर्ट ने कहा, बाल विवाह पर प्रतिबंध सभी धर्मों पर होता है लागू

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में कहा कि शरिया एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ, जो किसी लड़की के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने कहा, बाल विवाह पर प्रतिबंध सभी धर्मों पर होता है लागू

युवाओं और महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण से जोड़ें

   लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को उघन निदेशालय में महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने...