राम मंदिर ट्रस्ट में सुधार की तैयारी, अब पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था होगी लागू

कोषाध्यक्ष बोले-केवल इस्तीफे नहीं, कार्यप्रणाली में सुधार से दूर होंगी सभी विसंगतियां

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ट्रस्ट को अब तक हुई 3,200 करोड़ रुपये की आय, खर्च के बाद शेष हैं 1,800 करोड़: स्वामी गोविंद देव गिरि

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हाल के विवादों के बाद व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने मंगलवार को कहा कि मंदिर की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल इस्तीफे लेने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि व्यवस्था में सुधार ही स्थायी उपाय है।

स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि मंदिर प्रबंधक गोपाल राव को पहले ही सूचित कर दिया गया है कि अब वे इस दायित्व का निर्वहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि या भ्रम की स्थिति न बने।

अयोध्या में दर्दनाक हादसा: नदी किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोग गिरे, तीन की मौत, दो लापता ये खबर भी पढ़े : अयोध्या में दर्दनाक हादसा: नदी किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोग गिरे, तीन की मौत, दो लापता

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से ट्रस्ट को अब तक लगभग 3,200 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। निर्माण और अन्य कार्यों पर खर्च के बावजूद ट्रस्ट के पास करीब 1,800 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि दान और वित्तीय प्रबंधन को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों के सवाल पर स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि यह मामला केवल पद छोड़ने तक सीमित नहीं है। ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि चंपत राय की कार्यशैली को लेकर आपत्तियां थीं, लेकिन उनके चरित्र या आर्थिक ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं है।

एसपी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई टिप्पणी की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सुधारात्मक कदमों के बाद ट्रस्ट पहले से अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद

गोसाईगंज लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का...
उत्तर प्रदेश 
शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद

कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

सीबीआई कोर्ट का फैसला,पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद

शूटर समेत 3 दोषियों पर जुर्माना भी लगा लखनऊ। मंगलवार लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने बहुचर्चित बार एसोसिएशन के पूर्व...
उत्तर प्रदेश 
सीबीआई कोर्ट का फैसला,पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद

शहर कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा 

   लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं जिला कांग्रेस के नेतृत्व में अयोध्या स्थित राम मंदिर में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहर कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा 

139 साल पुराने अमीनाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षा का नया अध्याय शुरू, दाखिला प्रारंभ

पहली बार छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ