Google: एक फैसले से करोड़ों स्मार्टफोन्स हो जाएंगे बेकार!

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। अगर आप Android स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपको ये खबर पढ़कर थोड़ी निराशा होने वाली है। दरअसल, गूगल के एक फैसले से करोडों पुराने स्मार्टफोन्स कबाड़ होने वाले हैं। गूगल अपने कुछ पुराने एन्ड्रॉइड वर्जन में सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट बंद करने जा रहा है। अगर आप Android 12 या 12L ऑपरेटिंग सिस्टम चला रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी और जरूरी खबर है। Google ने इन वर्जन पर सिक्योरिटी अपडेट देना बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा खतरे में है और हैकर्स के लिए यह आसान टारगेट बन सकता है।
 
Google ने क्यों लिया ये फैसला?
Google हर Android वर्जन को कुछ सालों तक ही अपडेट सपोर्ट देता है। आमतौर पर यह टाइम पीरियड 3 से 4 साल का होता है। Android 12 और 12L अब इस लिमिट को पार कर चुके हैं, इसलिए अब Google इन वर्जन के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स भेजना बंद कर रहा है।
 
क्या होगा असर?
सिक्योरिटी अपडेट्स बंद होने का मतलब है कि फोन का प्रोटेक्शन कम हो जाएगा। 
फोन में बग्स बढ़ सकते हैं जिससे उसकी परफॉर्मेंस स्लो हो सकती है। 
आपका डाटा, पासवर्ड्स, बैंकिंग ऐप्स और ऑनलाइन पेमेंट्स अब खतरे में हो सकते हैं।
हैकर्स पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को टारगेट करना पसंद करते हैं क्योंकि उनमें सुरक्षा की कमी होती है।
 
अपना वर्जन करें चेक
अगर आप Android 12 या 12L पर चल रहे फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब अलर्ट हो जाएं। हो सकता है आपका डिवाइस अब नए अपडेट्स के काबिल न हो।
 
Google हर महीने सिक्योरिटी अपडेट्स भेजता है ताकि यूजर्स के डिवाइस सुरक्षित रहें। ये अपडेट्स फोन को वायरस, मैलवेयर और अन्य साइबर थ्रेट्स से बचाते हैं। अगर अपडेट न मिले तो डिवाइस धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है और आपका पर्सनल डाटा खतरे में आ जाता है।
 
लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र

बसों के ठहराव एवं परिवहन संबंधी समस्याओं को उठाया
उत्तर प्रदेश 
नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त

लखनऊ। बुधवार अमौसी में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध...
उत्तर प्रदेश 
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त

आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ।विश्व रक्तदाता दिवस,जो प्रति वर्ष 14 जून को मनाया जाता है,के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,द्वारा उसके आईएमए.चैरिटेबल ब्लड सेंटर...
उत्तर प्रदेश 
आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

आउटसोर्स निगम में 18,000 वेतन सुनिश्चित किया जाए : शैलेन्द्र दुबे

— बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं और बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव