यु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए भोपाल ने बेहद एडवांस तकनीक अपनाई

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्वामी विवेकानंद पार्क में लगा एक चमकता हुआ हरा सिलेंडर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल यह भारत का पहला 'Algae Tree' यानी कि काई वाला लिक्विड पेड़ है। वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए भोपाल ने बेहद एडवांस तकनीक अपनाई है, जो किसी जादू से कम नहीं लगती। यह एल्गी ट्री लिक्विड रूप में रहता है और अकेले 25 पेड़ों जितनी हवा को साफ कर सकता है। गौर करने वाली बात है कि एल्गी ट्री नाम की इस मशीन को मशरूम वर्ल्ड ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है।

क्या है Algae Tree और कैसे करता है काम?
एल्गी ट्री नाम से भले यह किसी तरह का पेड़ लगता हो, लेकिन असल में यह एक मशीन है। दिखने में यह एक ट्रांसपेरेंट टैंक की तरह होता है, जिसमें पानी और काई भरी होती है। इस मशीन के ऊपरी हिस्से में सोलर पैनल लगे होते हैं। सोलर पैनल मशीन के अंदर के पंपों और सेंसर को बिजली देते हैं।

बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, कृषि मंत्री ने दिए आकलन के निर्देश ये खबर भी पढ़े : बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, कृषि मंत्री ने दिए आकलन के निर्देश

यह तकनीक फोटो-बायोरिएक्टर के सिद्धांत पर काम करती है। यह आसपास की प्रदूषित हवा को सोखता है और टैंक में मौजूद काई फोटोसिंथेसिस के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड को लेकर ताजी ऑक्सीजन छोड़ती है। साथ ही, यह हवा में मौजूद धूल के कणों को भी अपने अंदर कैद कर लेता है। (REF.)

लक्ष्मण टीला की न्यायिक लड़ाई लड़ रहे ऋषि त्रिवेदी राम भद्राचार्य से मिले ये खबर भी पढ़े : लक्ष्मण टीला की न्यायिक लड़ाई लड़ रहे ऋषि त्रिवेदी राम भद्राचार्य से मिले

एक Algae Tree में 25 असली पेड़ों के बराबर दम
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तकनीक की सबसे बड़ी ताकत इसकी क्षमता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एक अकेला एल्गी ट्री साल भर में लगभग 1.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड सोख सकता है, जो करीब 20 से 25 बड़े और परिपक्व पेड़ों के बराबर होती है। यह मशीन शहरी इलाकों के लिए वरदान है जहां जगह की कमी के चलते बहुत ज्यादा पेड़ नहीं उगाए जा सकते लेकिन एल्गी ट्री 20-25 पेड़ों का काम करके उस कमी को पूरा कर सकता है।

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात

क्या पेड़ों का विकल्प है Algae Tree टेक्नोलॉजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Algae Tree असली पेड़ों का विकल्प नहीं है। असली पेड़ मिट्टी की सेहत और छाया के लिए अनिवार्य हैं, लेकिन यह मशीन भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंडों और सड़कों के किनारे एक एक्स्ट्रा टूल की तरह काम करती है।

इस मशीन को 50 से अधिक विशेषज्ञों की टीम ने 2 साल की मेहनत के बाद तैयार किया है। इसमें रात के समय काम करने के लिए LED लाइट्स और बैटरी बैकअप भी दिया गया है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर,

हुगली । डायमंड हार्बर के भाजपा नेता अभिजीत विश्वास उर्फ बॉबी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, उनके सहयोगी सुमित...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर,

अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को दवाओं की बिक्री से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण...
दिल्ली 
अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

शिमला । शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक कार के सतलुज नदी में गिर जाने के...
हिमाचल 
 शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज