अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को दवाओं की बिक्री से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में बदलाव करते हुए छोटे गांवों में कफ सिरप की बिक्री पर दी गई छूट वापस ले ली है। अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस के कफ सिरप नहीं बेचा जा सकेगा।

मंत्रालय की मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार पहले 1,000 से कम आबादी वाले गांवों में कफ सिरप की बिक्री के लिए कुछ लाइसेंस संबंधी प्रावधानों से छूट प्राप्त थी। अब नियमों में संशोधन कर "सिरप" शब्द को संबंधित प्रविष्टि से हटा दिया गया है। इस बदलाव के बाद छोटे गांवों में कफ सिरप की बिक्री और वितरण केवल विधिवत लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर या फार्मेसी के माध्यम से ही किया जा सकेगा। बिना लाइसेंस के कफ सिरप बेचना अब नियमों के तहत मान्य नहीं होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सिरप आधारित दवाओं की बिक्री और वितरण पर नियामकीय निगरानी को मजबूत करने तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। मंत्रालय ने कफ सिरप के निर्माण, वितरण और बिक्री से जुड़े सभी निर्माताओं, वितरकों और खुदरा विक्रेताओं को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 तथा ड्रग्स रूल्स, 1945 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग पर संवाद में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

काठमांडू । नेपाल और भारत के व्यापारिक समुदायों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग पर संवाद में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

शिमला । हिमाचल प्रदेश में समोसे, पकौड़े, जलेबी और अन्य खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या अखबार के कागज...
हिमाचल 
अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

आयोजित,सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री

सुपौल । बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा...
बिहार 
आयोजित,सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर

हुगली । डायमंड हार्बर के भाजपा नेता अभिजीत विश्वास उर्फ बॉबी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, उनके सहयोगी सुमित...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर

उत्तर प्रदेश

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज