पश्चिम बंगाल: 7.22 लाख विद्यार्थी देंगे उच्च माध्यमिक सेमेस्टर परीक्षा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 21 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं।

शिक्षा परिषद द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में कुल सात लाख 22 हजार 547 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

शिक्षा परिषद ने बताया है कि इन परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए राज्य भर में 2105 वेन्यू और 826 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

भाजपा-माकपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष, पक्षों के 30 लोग घायल ये खबर भी पढ़े : भाजपा-माकपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष, पक्षों के 30 लोग घायल

इसके साथ ही, परीक्षा के दौरान शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नए नियमों के अनुसार, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का अवकाश लेने से पहले कर्मचारियों को शिक्षा परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि पति और पत्नी दोनों सरकारी या अर्ध-सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, तो परीक्षा के दिनों में उनमें से केवल एक को ही छुट्टी मिल सकेगी।

इसके लिए आवेदन के साथ आवश्यक घोषणा पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी का बच्चा उसी स्कूल में परीक्षा दे रहा है जहां वे कार्यरत हैं, तो उस कर्मचारी को परीक्षा से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा।

परीक्षा की पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्हें प्रक्रिया से अलग रखा जाएगा। गौरतलब है कि आगामी छह अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में विधानसभा उपचुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले जारी किए गए रूटीन में चुनाव के दिन भी परीक्षा निर्धारित थी। इस वजह से 10 सितंबर को एक अधिसूचना जारी कर तीन दिनों की परीक्षा टाल दी गई थी। बाद में करम पूजा के कारण भी परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था।

परिणामस्वरूप, जो परीक्षा 7 अक्टूबर को समाप्त होने वाली थी, वह अब 14 अक्टूबर यानी दुर्गा पूजा की चतुर्थी के दिन संपन्न होगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान