सायनी घोष ने कांग्रेस-टीएमसी गठबंधन की पैरवी की

नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर बोलीं- चुनाव आयोग या अदालत जा सकता है कोई भी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। एनसीपीआई सांसद सयानी घोष ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहिए। इससे असल मायने में संदेश जाएगा। साथ ही, सयानी घोष ने नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर कहा कि कोई भी चुनाव आयोग या अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।

 एनसीपीआई सांसद सयानी घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस, टीएमसी के साथ गठबंधन करेगी। अगर ऐसा होता है, तो इससे एक बड़ा संदेश जाएगा कि यह गठबंधन असल मायनों में एक गठबंधन है, न कि सिर्फ कहने के लिए।"

ईएमएस नचियप्पन के निधन से कांग्रेस को झटका, खरगे ने जताया शोक ये खबर भी पढ़े : ईएमएस नचियप्पन के निधन से कांग्रेस को झटका, खरगे ने जताया शोक

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायनी घोष ने कहा, "कांग्रेस से उम्मीदवार बने नेता के बारे में मुझे कल तक जो पता था, उसके मुताबिक उन पर कुछ मामले लंबित थे। कोई भी चुनाव आयोग या अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। लोकतंत्र में, चाहे कांग्रेस हो, तृणमूल कांग्रेस हो या भाजपा, हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है।"

साथ ही, कांग्रेस प्रत्याशी को ममता बनर्जी के समर्थन पर उन्होंने कहा, "यह राजनीति है और राजनीति में चुनाव से पहले क्या फैसले लिए जा सकते हैं और क्या किया जा सकता है, यह दोनों पार्टियों के बीच की बात है।"

उधर, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने पर कहा, "बार-बार ऐसा करने से चुनाव खत्म हो जाएंगे। वे उम्मीदवार भी नहीं उतार पाएंगे और न ही चुनाव लड़ पाएंगे।"

दिलीप घोष ने कहा, "देखिए, कोई राजनीतिक पार्टी क्यों बनाता है? ताकि वह आगे बढ़े। क्या हम चुनाव नहीं हारते? हम हर चुनाव में हर जगह नहीं जीतते। कुछ लोग इधर-उधर जाते रहते हैं, लेकिन क्या पार्टी खत्म हो जाती है? ऐसा सिर्फ कांग्रेस और उनकी राजनीतिक संस्कृति से निकली पार्टियों के साथ ही होता है।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान