जलपाईगुड़ी में बढ़ा राजनीतिक तनाव, ममता समर्थकों पर हथियारबंद हमला

नगर बोर्ड गठन से पहले जलपाईगुड़ी में हुई घटना 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ममता समर्थक कई पार्षदों के घरों हमले का आरोप

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी में नगर बोर्ड के गठन से ठीक पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। शुक्रवार देर रात ममता बनर्जी समर्थक कई पार्षदों के घरों पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा हमला और धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के बाद शनिवार को होने वाली बोर्ड गठन की बैठक को लेकर भी अनिश्चितता पैदा हो गई है।

बताया गया कि बोर्ड गठन को लेकर शनिवार को जलपाईगुड़ी नगरपालिका में बैठक प्रस्तावित थी। इसी से पहले शुक्रवार देर रात शहर के कई वार्डों में पार्षदों के घरों पर हमले और धमकी की शिकायत सामने आई। चेयरमैन पद के लिए नामित 15 नंबर वार्ड के पार्षद तपन बंद्योपाध्याय के घर पर रात करीब तीन बजे हमला किए जाने का आरोप है। उनकी पत्नी संगीता बंद्योपाध्याय ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की।

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी I.N.D.I.A.गठबंधन संग लड़ेंगी चुनाव ये खबर भी पढ़े : नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी I.N.D.I.A.गठबंधन संग लड़ेंगी चुनाव

तपन बंद्योपाध्याय ने दावा किया कि बोर्ड गठन को रोकने के उद्देश्य से यह हमला किया गया है। इसके अलावा 18, 19 और 21 नंबर वार्ड समेत कई अन्य इलाकों में ममता समर्थक पार्षदों के घर जाकर धमकी देने और सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ करने के आरोप भी सामने आए है। घटनाओं के बाद शहर में भय और तनाव का माहौल है।

इसी बीच, महकमा प्रशासन की ओर से नगरपालिका को पत्र भेजकर मौजूदा स्थिति को ‘विचाराधीन’ बताते हुए बोर्ड गठन की शनिवार की बैठक स्थगित रखने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल, हमले और धमकी के आरोपों की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बोर्ड गठन को लेकर जलपाईगुड़ी की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान