टीएमसी के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

खरबा में राजनीतिक दल-बदल का सिलसिला तेज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मालदा। जिले में राजनीतिक दल-बदल का सिलसिला तेज होता दिख रहा है। चांचल-1 ब्लॉक के खरबा इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस ने तीन सौ से अधिक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने का दावा किया है।

आशापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में दक्षिण मालदा से कांग्रेस सांसद और मालदा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ईशा खान चौधरी की मौजूदगी में इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में चांचल के पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ महबूब, मालतीपुर के पूर्व विधायक अलबेरुनी जुलकरनैन, वरिष्ठ नेता स्वपन राय चौधरी और हिरण्मय पांडे समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

कोलकाता में NCSI 2026 शुरू, न्यूरोक्रिटिकल केयर पर मंथन ये खबर भी पढ़े : कोलकाता में NCSI 2026 शुरू, न्यूरोक्रिटिकल केयर पर मंथन

ईशा खान चौधरी ने कहा कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि मालदा कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है और पार्टी दोबारा अपनी संगठनात्मक ताकत मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में खरबा ग्राम पंचायत तृणमूल कांग्रेस के हाथ से निकलकर कांग्रेस के नियंत्रण में चली गई थी। पंचायत की नई प्रधान परविना खातून और उपप्रधान हुस्नआरा खातून बनी हैं।चांचल के पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ महबूब ने कहा कि खरबा जैसी महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत पर कांग्रेस का नियंत्रण होने से इलाके में पार्टी का संगठन और मजबूत हुआ है। खरबा में हुए इस राजनीतिक बदलाव के बाद मालदा की ग्रामीण राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान