तिलजला अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, प्रगति मैदान दमकल केंद्र के प्रभारी अधिकारी निलंबित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता। तिलजला के तपसिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पश्चिम बंगाल दमकल विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रगति मैदान दमकल केंद्र के स्टेशन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी गौतम दास को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

बुधवार रात को राज्य के दमकल एवं आपातकालीन सेवा विभाग के महानिदेशक की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि प्रगति मैदान दमकल केंद्र में निगरानी, निरीक्षण और अग्नि सुरक्षा कानूनों के पालन को लेकर गंभीर लापरवाही पाई गई है। इसी कारण गौतम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है। विभाग को एक महीने के भीतर जांच पूरी करने को कहा गया है।

अधिसूचना के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान गौतम दास को दमकल विभाग के मुख्यालय में रहना होगा। विभाग की अनुमति के बिना वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर तपसिया स्थित 50/1 जीजे खान रोड पर एक बहुमंजिली इमारत की दूसरी मंजिल में संचालित चमड़ा कारखाने में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के समय कारखाने में काम कर रहे पांच से छह लोग अंदर फंस गए थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई। बाद में दमकलकर्मियों ने सभी को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में बाहर निकाला और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश के कुछ घंटों बाद ही संबंधित बहुमंजिली इमारत को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन पहुंच गई। सरकार का दावा है कि इमारत अवैध रूप से निर्मित थी।

मुख्यमंत्री ने कसबा, तिलजला, मोमिनपुर और एकबालपुर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माणों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे निर्माणों की बिजली और पानी की आपूर्ति काटने का आदेश भी दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अवैध निर्माण के मामले में उनकी सरकार “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस से हुई मृत्यु के मामले को अब राष्ट्रीय स्तर...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र : सीएम योगी

गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री
बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र : सीएम योगी

असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

किसानों की जमीन, जानवर, घरेलू सामान से लेकर सब कुछ बह गया जोरहाट (असम)। उपरी असम के जोरहाट जिलांतर्गत टियक...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

उप मुख्यमंत्री बोले राहुल गांधी का यह रवैया लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस...
छत्तीसगढ़ 
राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

उत्तर प्रदेश

पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस से हुई मृत्यु के मामले को अब राष्ट्रीय स्तर...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे