गूगल मैप बना हादसा! रास्ता दिखाया, पर बाइक सवार के सामने आया बड़ा गड्ढा

गूगल मैप के भरोसे बाइक चलाना पड़ा भारी, गड्ढे में बाइक समेत गिरे युवक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • हादसे में वह गंभीर रूप से घायल 

दुर्गापुर। गूगल मैप में दिखाए गए रास्ते पर भरोसा कर बाइक से जा रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। रास्ते में मौजूद खतरे का अंदाजा नहीं होने के कारण युवक बाइक समेत परित्यक्त खदान के गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर बाद पुलिस ने उसे खदान क्षेत्र से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घटना पश्चिम बर्दवान के पांडवेश्वर इलाके के भाटमूड़ा महालक्ष्मी क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान प्रसून बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। वह पेशे से केबल ऑपरेटर हैं और कांकसा के बनकाटी ग्राम पंचायत के डांगाल इलाके के रहने वाले हैं।

भाजपा-माकपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष, पक्षों के 30 लोग घायल ये खबर भी पढ़े : भाजपा-माकपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष, पक्षों के 30 लोग घायल

e9cd024c5fbe0d38de3cbcfddead4b9e_1306001676

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात प्रसून बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते की जानकारी के लिए उन्होंने मोबाइल में गूगल मैप चालू कर रखा था और मैप में दिखाए गए रास्ते पर ही बाइक चला रहे थे। इसी दौरान वह पांडवेश्वर के भाटमूड़ा महालक्ष्मी इलाके में पहुंच गए। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह रास्ता परित्यक्त खदान क्षेत्र से होकर गुजरता है।

रास्ते का एक बड़ा हिस्सा टूट चुका था और वहां गहरा गड्ढा बना हुआ था। अंधेरे में प्रसून को इसका पता नहीं चला और बाइक समेत वह गड्ढे में जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रातभर उनका कोई पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। लोकेशन खदान क्षेत्र में मिलने के बाद पांडवेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह खदान के गड्ढे में बाइक पड़ी मिली, जबकि कुछ दूरी पर प्रसून घायल अवस्था में मिले। उन्हें बाहर निकालकर तत्काल दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ, वह लंबे समय से बंद है। ऐसे में बंद रास्ते पर युवक कैसे पहुंचा और क्या वह पूरी तरह गूगल मैप के निर्देश पर वहां गया था, इन तमाम सवालों की जांच पुलिस कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान