दक्षिण 24 परगना के फलता मामले पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जहां एक ओर डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है, वहीं फलता को इस सूची में शामिल नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। शनिवार को स्थानीय लोगों के प्रदर्शन की वजह से पूरा क्षेत्र अशांत हो उठा। चुनाव आयोग ने इस पूरे प्रकरण पर स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

ग्रामीणों के एक वर्ग का आरोप है कि भाजपा को वोट देने के कारण तृणमूल समर्थित लोगों द्वारा उन्हें घर-घर जाकर धमकाया जा रहा है। इस मामले में तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान का नाम भी सामने आया है।

जैश के आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जैश के आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

आरोप है कि उनके करीबी पंचायत प्रधान इसराफिल सरदार के नेतृत्व में धमकियां दी जा रही हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-17 को जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसराफिल की गिरफ्तारी और फलता में पुनर्मतदान कराने की मांग की है। कुछ लोगों ने जहांगीर खान की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई।

गौरतलब है कि शुक्रवार से ही इलाके में तनाव बना हुआ है। हाशिमनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप के बाद स्थिति पहले ही गरम थी। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि उन्हें मतदान नहीं करने दिया गया और विरोध करने पर हमला किया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पर्यवेक्षक अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। फलता थाने की पुलिस और केंद्रीय बल भी तैनात किए गए हैं।

हालांकि, शनिवार को एक बार फिर तनाव भड़क उठा। प्रदर्शनकारियों ने राज्य पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए और कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का भी आरोप लगाया, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

दूसरे चरण के मतदान के बाद से ही फलता में लगातार तनाव बना हुआ है। कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप भी लगे थे। विपक्षी दलों ने 32 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की थी।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने स्थिति की समीक्षा कर आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजी है, जिसमें करीब 30 बूथों पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है।

फिलहाल, क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय बल की मौजूदगी के बीच स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान