बच्चों से भरी स्कूल वैन का ब्रेक फेल, डिवाइडर पर चढ़ा वाहन

हादसे में मची चीख-पुकार ,10 छात्र घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र के प्लाजा स्थित भुवनेश्वर मंदिर के पास शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वैन में सवार करीब 10 बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन बच्चों को गंभीर चोट लगने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन संख्या (जेएच 05 बीसी 7076) शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी। भुवनेश्वर मंदिर के पास अचानक वैन का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वैन बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर के बाद वैन रुक गई। हादसे के दौरान वैन में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और कई बच्चे घायल हो गए।

फसल बीमा योजना में 32 लाख किसान जुड़े, पंजीकरण 30 सितंबर तक ये खबर भी पढ़े : फसल बीमा योजना में 32 लाख किसान जुड़े, पंजीकरण 30 सितंबर तक

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने वैन का दरवाजा खोलकर घायल बच्चों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया। इस बीच बच्चों के घायल होने की खबर मिलते ही उनके परिजन भी टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचने लगे।

घायल बच्चों में दियांश चौधरी, आकाश, आयुष, रुद्रांश, आभान, अगिस, तृष्टी और ज्याद समेत अन्य बच्चे शामिल बताए गए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। इनमें तीन बच्चों को अधिक चोटें आने की बात सामने आई है। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस वाहन की तकनीकी स्थिति, फिटनेस प्रमाणपत्र, जरूरी कागजात, चालक की स्थिति और दुर्घटना के समय वाहन की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वैन में निर्धारित क्षमता के अनुरूप कितने बच्चे सवार थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान