विधानसभा चुनाव के बीच ईडी व आयकर का तृणमूल उम्मीदवार समेत कई ठिकानों पर छापा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने एक रियल एस्टेट कंपनी और एक निर्माण संस्था के ठिकानों पर छापेमारी की वहीं आयकर विभाग की तरफ से रासबिहारी के तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। शुक्रवार सुबह सीजीओ कॉम्प्लेक्स से ईडी की कई टीमें पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय बल भी थे।

ईडी की अलग-अलग टीमों ने शुुक्रवार सुबह से ही एक रियल एस्टेट कंपनी के कई ठिकानाें पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ईडी के अधिकारी साल्ट लेक और कोलकाता में चार जगहों पर पहुंचे हैं। उन्होंने न केवल रियल एस्टेट कंपनी, बल्कि एक अन्य निर्माण कंपनी के कार्यालय पर भी छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, ये सर्च ऑपरेशन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले को लेकर है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले इस कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े घरों, फ्लैटों और दफ्तरों में तलाशी अभियान चलाया गया था।

ईडी ने दावा किया कि यह ऑपरेशन चुनाव से पहले अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकने और कुछ भूमि संबंधी मामलों में लेनदेन की जानकारी खोजने के लिए था।

दूसरी ओर, ईडी के अलावा एक अन्य केंद्रीय एजेंसी आयकर विभाग भी कोलकाता में तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने शुक्रवार सुबह रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी।

आयकर विभाग की एक टीम शुक्रवार सुबह रासबिहारी के निवर्तमान विधायक देबाशीष के मनोहरपुकुर रोड स्थित घर पहुंची। न सिर्फ उनके घर बल्कि मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके चुनाव कार्यालय पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था।

जो CAA के दायरे में नहीं, उसे BSF के हाथों किया जाएगा हैंडओवर,शुभेंदु  ये खबर भी पढ़े : जो CAA के दायरे में नहीं, उसे BSF के हाथों किया जाएगा हैंडओवर,शुभेंदु 

इसके अलावा देवाशीष का मोतीलाल नेहरू रोड स्थित ऑफिस में भी तलाशी अभियान चलाया गया। उधर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल चुनाव से पहले दो केंद्रीय एजेंसियों के दोहरे तलाशी अभियान पर सवाल उठा रही है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती को ‘विवेकानन्द सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द सरस्वती को ‘विवेकानन्द सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में हो गई रिलीज, ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

मुंबई। आर आर आर फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता राम चरण की लेटेस्ट...
मनोरंजन 
फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में हो गई रिलीज, ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

फिरोजाबाद, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे...
सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शुक्रवार को कान्हा गौशाला, पल्हाना का निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश 
कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

मुख्यमंत्री से कहा-अधीनस्थों की चूक पर वरिष्ठ अधिकारी भी हों जिम्मेदार

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बिजनौर। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत